रामानंद सागर की रामायण में राम का किरदार निभाकर सभी के दिलों में खास जगह बना चुके अभिनेता अरुण गोविल एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में अरुण गोविल ने सोशल मीडिया पर अवॉर्ड न मिलने को लेकर एक सवाल का जवाब दिया था। इसके बाद सोमवार सुबह से ही ट्विटर पर #AwardForRamayan ट्रेंड करने लगा। इसके बाद अब अरुण गोविल ने इसपर एक बार फिर से अपनी प्रतिक्रिया दी है।
ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #AwardForRamayan, 'राम' बने अरुण गोविल बोले- 'अवॉर्ड पाने की आकांक्षा..'
याद दिला दें कि हाल ही में अरुण गोविल ने ट्विटर पर कुछ सवालों के जवाब दिए थे। ऐसे में एक सवाल अवॉर्ड से भी जुड़ा था। सवाल में पूछा था कि, 'आपका योगदान अभिनय जगत में कमाल है, खासकर रामायण में, लेकिन आपको रामायण के लिए भी किसी पुरस्कार से सम्मानित नहीं किया गया...?'।'
#AwardForRamayan
Ramayan is the divine show who define our culture and Heritage.
Teaching us the best of Morales and values. The great epic series must be awarded to promote this culture and motivate the new generation as well.
|| जय श्री राम ||
Jai Shri Ram... 🚩🚩🚩 pic.twitter.com/7pIkZtL93Y
इस सवाल का जवाब देते हुए अरुण गोविल ने कहा था, 'चाहे कोई राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार, मुझे आज तक किसी सरकार ने कोई सम्मान नहीं दिया है। मैं उत्तर प्रदेश से हूं, लेकिन उस सरकार ने भी मुझे आज तक कोई सम्मान नहीं दिया और यहां तक कि मैं पचास साल से मुंबई में हूं, लेकिन महाराष्ट्र की सरकार ने भी कोई सम्मान नहीं दिया।'
चाहे कोई राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार, मुझे आज तक किसी सरकार ने कोई सम्मान नहीं दिया है. मैं उत्तर प्रदेश से हूँ, लेकिन उस सरकार ने भी मुझे आज तक कोई सम्मान नहीं दिया. और यहाँ तक कि मैं पचास साल से मुंबई में हूँ, लेकिन महाराष्ट्र की सरकार ने भी कोई सम्मान नहीं दिया. #रामायण https://t.co/C91yuJClMr
अरुण गोविल के इस बयान के बाद से ही सोशल मीडिया पर #AwardForRamayan ट्रेंड करने लगा। इसके बाद एक ट्वीट करते हुए अरुण गोविल ने लिखा, 'मेरा मंतव्य, प्रश्न का उत्तर देना था। कोई अवॉर्ड पाने की आकांक्षा नहीं थी। हालांकि राजकीय सम्मान का अपना अस्तित्व होता है पर दर्शकों के प्यार से बड़ा कोई अवॉर्ड नहीं होता जो मुझे भरपूर मिला है। आप सभी के असीम प्रेम के लिए सप्रेम धन्यवाद।'
#AwardForRamayan
मेरा मंतव्य, प्रश्न का उत्तर देना था।कोई अवार्ड पाने की आकांक्षा नहीं थी।
Goes to Ramanand Sagar ...who thought of making this epic serial beautifully..All marks to his vision. pic.twitter.com/dkUJn2id0z
हालाँकि राजकीय सम्मान का अपना अस्तित्व होता है पर दर्शकों के प्यार से बड़ा कोई अवार्ड नहीं होता जो मुझे भरपूर मिला है। आप सभी के असीम प्रेम के लिए सप्रेम धन्यवाद 🙏! #Ramayan #AwardforRamayan https://t.co/mBEC74tK43
पढ़ें: ट्विटर पर छलका था रामायण में राम बने अरुण गोविल का दर्द, अब सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे अवॉर्ड की मांग
कमेंट
कमेंट X