{"_id":"622b38babbedc13b7e31b744","slug":"kapil-sharma-show-dadi-aka-ali-asgar-revealed-that-i-was-molested-by-drunken-people","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ali Asgar: नशे में धुत लोगों ने अली असगर के साथ की थी ऐसी हरकत, कॉमेडियन ने कहा- मुझे मोलेस्ट किया गया","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Ali Asgar: नशे में धुत लोगों ने अली असगर के साथ की थी ऐसी हरकत, कॉमेडियन ने कहा- मुझे मोलेस्ट किया गया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 11 Mar 2022 05:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अली असगर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अली असगर टीवी के पॉपुलर अभिनेता और कॉमेडियन हैं, जिन्होंने कई सीरियल में काम किया है। वह पॉपुलर चैट शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में भी नजर आ चुके हैं। इस शो में अली ने दादी की भूमिका निभाई थी। खास बात ये है कि इसी शो की वजह से अली को घर-घर में पॉपुलैरिटी हासिल हुई है। इस शो में कपिल और दादी के रूप में अली के बीच नोक-झोंक देखने को मिलती थी। हर कोई अली के किरदार को बेहद पसंद करता था। अली इस शो को काफी समय पहले ही छोड़ चुके हैं। लेकिन एक बार अली को अपने दादी वाले किरदार की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। ये बात हाल ही में, अली ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताई है।
2 of 4
ali asgar
- फोटो : सोशल मीडिया
अली असगर ने ‘ई-टाइम्स’ को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अली ने बताया कि एक बार दादी के रोल की वजह से ही उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा था। अली ने कहा कि एक बार मैं दिल्ली की शादी में गया था, यहां पर मुझे दादी के रोल में परफॉर्म करना था। जब मैं शादी में पहुंचा, तब तक सब शराब की नशे में टल्ली हो चुके थे। इस दौरान सबकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि कुछ लोग नशे में मुझ पर ही हमला करने लगे थे।
3 of 4
अली असगर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे अली ने बताया कि नशे की हालत में कई लोगों ने मेरे सीने पर हाथ रखा था तो कई मेरे पीछे चुटकी काट रहा था। मुझे पूरी तरह से मोलेस्ट किया गया। अली ने आगे ये भी कहा कि उस वक्त मेरी टीम के एक लड़की ने मुझे बचाया था। उस लड़की ने वहां मौजूद सबसे कहा था कि आप लोगों को पता है कि ये औरत नहीं आदमी हैं। ये बस औरत का रोल प्ले करते हैं और अगर आपको नहीं भी पता है तो ये एक बूढ़ी औरत है, उसको तो छोड़ दो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अली असगर
- फोटो : सोशल मीडिया
अली असगर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पॉपुलर अभिनेता हैं, जो सालों से इस इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उन्होंने टीवी के अलावा कई फिल्मों में भी काम कया है। वह 'शिकारी', 'जान तेरे नाम', 'खलनायक', 'पार्टनर', 'तीस मार खां', 'जुड़वा 2' और 'पागलपंती' सहित कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।