फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कॉमेडी किंग हुए ट्रोल: कपिल शर्मा ने शेयर किया अपना वर्कआउट वीडियो, यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Wed, 16 Mar 2022 08:37 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Wed, 16 Mar 2022 08:37 PM IST
विज्ञापन
Kapil sharma trolled on social media after sharing his workout video the kashmir files anupam kher film promotion controversy
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैंस के लिए अपने वीडियोज और फोटोज शेयर करते हैं। उनके शो 'द कपिल शर्मा शो' में उन्हें कई बार लोगों की फिटनेस का मजाक उड़ाते देखा गया है। शो में वह कई बार खुद के मोटापे पर भी जोक्स क्रैक कर चुके हैं, लेकिन लगता है कि अब उन पर बाकी सेलेब्रिटीज की तरह फिटनेस का खुमार चढ़ गया है। हाल ही में कपिल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में कपिल जिम में जमकर पसीना बहाते नजर आ रहे हैं।

Kapil sharma trolled on social media after sharing his workout video the kashmir files anupam kher film promotion controversy
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

सुबह चार बजे जिम में बहाया खूब पसीना

कपिल के नए वीडियो को देखकर लग रहा है कि वह अपने फिटनेस को लेकर अब काफी सीरियस हो गए हैं। वीडियो में कॉमेडी किंग सुबह चार बजे उठकर जमकर वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कभी पुशअप्स तो कभी जंपिंग जैक करते नजर आ रहे हैं। उनकी कड़ी मेहनत को देखकर लग रहा है कि वह जल्द ही सिक्स पैक ऐब्स बनाने की कोशिश में हैं।

Kapil sharma trolled on social media after sharing his workout video the kashmir files anupam kher film promotion controversy
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो देखकर लोग करने लगे ट्रोल

कपिल शर्मा का वीडियो सामने आने के बाद इस पर लोगों की प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई है। कुछ लोग अपने फेवरेट कॉमेडियन की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'लगता है आज सेट पर दीपिका पादुकोण आने वाली हैं।' वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्या बात है सर जिम कर रहे हो या जिम में गुस्सा निकाल रहे हो?'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil sharma trolled on social media after sharing his workout video the kashmir files anupam kher film promotion controversy
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

'द कश्मीर फाइल्स' की वजह से सुर्खियों में आ गए थे कपिल

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की वजह से कपिल शर्मा चर्चा में आ गए थे। उन पर फिल्म के प्रमोशन के लिए पैसे की डिमांड करने का आरोप लगा था। यह विवाद तब और ज्यादा बढ़ गया जब कपिल ने अनुपम खेर का एक वीडियो क्लिप ट्वीट कर उन्हें धन्यवाद बोला था। इसके बाद अनुपम खेर ने इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए उनपर तंज कसा था। अनुपम खेर ने कपिल शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा था कि कपिल ने केवल आधा ही सच दुनिया के सामने रखा है जबकि पूरा सच कुछ और ही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed