फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wo Toh Hai Albelaa: मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और चर्च में माथा टेकने पहुंचे कलाकार, वजह हैरान कर देगी

Wed, 16 Mar 2022 07:41 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Wed, 16 Mar 2022 07:41 PM IST
विज्ञापन
actors of tv show Wo Toh Hai Albelaa visited temple, mosque and gurudwara by offering prayers
वो तो है अलबेला की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्माता राजन शाही अपने हर प्रोजेक्ट के लॉन्च से पहले सेट पर पूजा करते रहे हैं। इसी प्रथा को आगे बढ़ाते हुए इस बार उन्होंने 'वो तो है अलबेला' के सेट पर न सिर्फ पूजा रखी बल्कि शो की पूरी कास्ट और क्रू के साथ मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और गिरजाघर भी गए। इस दौरान उन्होंने अपने शो के लिए कामना की और आपस में सर्व धर्म समभाव से रहने की अपील की।

actors of tv show Wo Toh Hai Albelaa visited temple, mosque and gurudwara by offering prayers
वो तो है अलबेला की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस धार्मिक भ्रमण के बारे में अनुज सचदेव बताते हैं, ''हम सभी कास्ट और क्रू कुल चार जगहों पर गए, सर राजन शाही ऐसा हमेशा करते हैं। कोविड के दौरान यह संभव नहीं था। वह अपने कलाकारों को पूरा मौका देते हैं कब और किस स्थान पर पहुंचना है और कैसे शामिल होना है। यह एकता का संदेश देने का एक अच्छा तरीका रहा है। मुझे शिव जी पर पूरा विश्वास है। इन जगहों पर अक्सर लोग यह महसूस करने के लिए जाते हैं कि वे क्या कर रहे हैं और इससे मुझे भी मदद मिली है। मेरा मानना है कि इस प्रकार की यात्राओं से हमें आगे सही दिशा में बढ़ने में मदद मिलती है। हम हाजी अली दरगाह, सिद्धिविनायक मंदिर, माहिम चर्च और फोर्ट स्थित गुरुद्वारे गए।

actors of tv show Wo Toh Hai Albelaa visited temple, mosque and gurudwara by offering prayers
वो तो है अलबेला की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

धारावाहिक 'वो तो है अलबेला' की कहानी तीन भाइयों के भाईचारे के इर्द-गिर्द घूमती कहानी है। शो के मुख्य अभिनेता, शहीर शेख ने अपने इंस्टाग्राम पर इन पूजा स्थलों की फोटो अपने क्रू मेंबर्स के साथ पोस्ट की है। इस पोस्ट पर काफी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। 'वो तो है अलबेला' शो में शहीर शेख, हिबा नवाब, अनुज सचदेवा, किंशुक वैद्य और कई अन्य कलाकार शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed