फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Breakup's: टीवी के इन बड़े सितारों ने भी खाया प्यार में धोखा, किसी 'तीसरे' की एंट्री ने बर्बाद कर दिया सबकुछ

Wed, 16 Mar 2022 02:59 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Wed, 16 Mar 2022 02:59 PM IST
विज्ञापन
From Divyanka Tripathi to Rubina Dilaik see the list of tv actors who faced breakup's in their lives
टीवी की इन मशहूर अभिनेत्रियों ने झेला ब्रेकअप का दर्द - फोटो : social media

मनोरंजन की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले एक्टर्स चाहे फिर वो बॉलीवुड से हों या टीवी इंडस्ट्री से हर रोज किसी न किसी चीज को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। इनकी जिंदगी की हर चीज लाइमलाइट में रहती है, तो ऐसे में इनके रिश्ते चर्चा से कैसे दूर रह सकते हैं। आपने इंडस्ट्री में कई ऐसे कपल देखे होंगे, जो अपना जीवन बहुत प्यार और एक-दूसरे के लिए समर्पण के साथ गुजार रहे हैं। लेकिन सबकी किस्मत एक जैसी नहीं होती। आज हम आपको टीवी के उन सितारों के नाम बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने पार्टनर्स से धोखा खाया। 

From Divyanka Tripathi to Rubina Dilaik see the list of tv actors who faced breakup's in their lives
दिव्यांका त्रिपाठी, शरद मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

दिव्यांका त्रिपाठी
दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा के रिश्ते की शुरुआत 'बनू मैं तेरी दुल्हन' के सेट पर हुई थी। इन दोनों का रिश्ता आठ सालों तक चला, लेकिन फिर इन दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया था। दिव्यांका शरद से शादी करना चाहती थीं, लेकिन शरद तब शादी के लिए तैयार नहीं थे। इस रिश्ते के खत्म होने पर अभिनेत्री पूरी तरह से टूट गई थीं।  


 
From Divyanka Tripathi to Rubina Dilaik see the list of tv actors who faced breakup's in their lives
दिव्या अग्रवाल, प्रियांक शर्मा - फोटो : Instagram

दिव्या अग्रवाल 
दिव्या अग्रवाल ने प्रियांक शर्मा से नजदीकियों को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। शो में इन दोनों की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिली थी लेकिन फिर प्रियांक ने बिग बॉस में बेनाफ्शा से रिश्ता बनाया, जिसकी वजह से दिव्या ने शो में आकर उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी और प्रियांक से अलग हो गई थीं। इसके बाद वह वरुण सूद के साथ रिश्ते में रहीं, लेकिन हाल ही में उनसे भी अलग हो गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
From Divyanka Tripathi to Rubina Dilaik see the list of tv actors who faced breakup's in their lives
एजाज खान, अनीता हसनंदानी - फोटो : Social Media

अनीता हसनंदानी
अभिनेत्री अनीता हसनंदानी और एजाज खान का रिश्ता किसी से छिपा नहीं था। लेकिन एजाज की जिंदगी में किसी और लड़की ने जगह ले ली, जिसकी वजह से अनीता का दिल टूट गया। उन्होंने अनीता को चीट किया था और इस बात का पछतावा उन्हें आजतक है। हालांकि अनीता ने अब शादी कर ली है और वे अपने पति रोहित रेड्डी के साथ बेहद खुश हैं।


 
विज्ञापन
From Divyanka Tripathi to Rubina Dilaik see the list of tv actors who faced breakup's in their lives
रुबीना दिलैक और अविनाश - फोटो : social media

रुबीना दिलैक
सीरियल 'छोटी बहू' से मशहूर हुई अभिनेत्री रुबीना दिलैक अपने को-स्टार अविनाश से बेहद प्यार करती थीं। लेकिन अविनाश रुबीना को धोखे में रख रहे थे और इसी की वजह से वह उनसे अलग हुईं। इस ब्रेकअप से रुबीना काफी टूट गई थीं और निगेटिविटी से साथ जी रही थीं। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed