आम आदमी पार्टी (आप) नेता भगवंत मान आज यानि 16 मार्च के दिन बतौर मुख्यमंत्री पंजाब की कमान संभाल ली हैं। उन्हें राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शपथ दिलाई। कभी अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाले मान आज सीएम के रूप में नए सफर की शुरूआत करने जा रहे हैं। मान की गिनती उन हास्य कलाकारों में होती है जिनके जोक आज भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जाते हैं। आज हम आपको उनके उन शोज के बारे में बताएंगे जिसकी वजह से वह कॉमेडी की दुनिया में इतने ज्यादा फेमस हो गए।
Punjab CM: इन कॉमेडी शोज में काम कर चुके हैं भगवंत मान, बने पंजाब के 17वें सीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुगनू केहंदा है
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जगतार जग्गी और राणा रणबीर के साथ मिलकर अपने कॉमेडी करियर की शुरुआत की थी। दोनों के साथ मान ने कई कॉमेडी शो बनाए। उन्होंने जग्गी के साथ 'जुगनू केहंदा है' नाम का एक कॉमेडी शो किया था। यह शो 10 सालों तक चला। अल्फा ईटीसी पंजाबी पर प्रसारित होने वाले इस शो को बाद में किन्हीं कारणों से बंद करना पड़ा।
जुगनू मस्त मस्त
इसके बाद भगवंत मान ने राणा रणबीर के साथ पार्टनरशिप कर 'जुगनू मस्त मस्त' नाम का शो बनाया। यह शो लोगों के बीच काफी पॉपुलर रहा। यह शो साल 2006 में अल्फा ईटीसी पंजाबी पर प्रसारित होता था।
द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज
भगवंत मान कॉमेडी की दुनिया में लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे थे, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा शोहरत कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से मिली। इस शो से वह घर-घर में फेमस हो गए। उनकी कॉमिक टाइमिंग और मजेदार जोक्स लोगों को काफी पसंद आते थे। यह शो साल 2008 में प्रसारित हुआ था।
पंजाब चुनाव में आप को मिला प्रचंड बहुमत
हाल ही में पंजाब में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को प्रचंड बहुमत हासिल हुआ है। इस चुनाव में आप ने 117 में से 92 सीटों पर कब्जा किया है। बता दें कि आप ने चुनाव से पहले ही भगवंत मान को अपने सीएम पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया था। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जनता के सुझाव पर उनका नाम घोषित किया था।