{"_id":"5b9113e8867a557ebe1e7eb5","slug":"kasauti-zindagii-kay-reboot-ekta-kapoor-shared-picture-with-erica-fernandes-and-parth-samthaan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कसौटी जिंदगी की रीबूट' होने से पहले टीम के साथ इस खास जगह पहुंचीं एकता कपूर, पोस्ट की तस्वीर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'कसौटी जिंदगी की रीबूट' होने से पहले टीम के साथ इस खास जगह पहुंचीं एकता कपूर, पोस्ट की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'कसौटी जिंदगी की' रीबूट जल्द ही शुरू होने वाला है। इस सीरियल के दो प्रोमो रिलीज हो चुके हैं और दोनों को ही खूब पसंद किया गया था। आखिरी रिलीज हुए प्रोमो में शाहरुख खान नजर आए थे जिन्होंने इस सीरियल के दोनों स्टार कास्ट को फैंस से रूबरू करवाया। फिलहाल इस सीरियल के कुछ सीन्स को कोलकाता में शूट किया जा रहा है जिसकी जानकारी सीरियल की लीड एक्ट्रेस एरिका ने खुद सोशल मीडिया पर दी।
2 of 5
Kasauti Zindagii Kay Reboot
एरिका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसके नीचे कैप्शन लिखा है - 'शूट खत्म होने के बाद की मस्ती।' एरिका के साथ ही टेलीविजन प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें एकता एरिका और पार्थ के साथ मां काली के दरबार में माथा टेकने पहुंचीं।
'कसौटी जिंदगी की' रीबूट टीम के साथ एकता ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा - 'मां के चरणों में, भगवान करें हम पर मां की कृपा और बढ़ें।' इस सीरियल में अनुराग और प्रेरणा का किरदार निभाने वाले एक्टर्स का पहला लुक तो सामने आ गया है लेकिन अभी तक कमोलिका और मिस्टर बजाज का रोल कौन निभा रहा है इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।
कहा जा रहा है कि हिना खान कमोलिका तो वहीं मिस्टर बजाज के लिए बरुन सोबती का नाम सामने आया है। हालांकि अभी तक इन नामों पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। 'कसौटी जिंदगी की' रीबूट 25 सितंबर से स्टार प्लस पर रात 8 बजे से आएगा जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। यह सीरियल 17 साल पहले आए सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' का पार्ट 2 है।
विज्ञापन
5 of 5
kasauti zindagi ki
'कसौटी जिंदगी की' में अनुराग का किरदार सिजेन खान तो वहीं प्रेरणा का किरदार श्वेता तिवारी ने निभाया था। जबकि रोनित रॉय मिस्टर बजाज बने थे। इस सीरियल का प्रमोशन एकता कपूर शाहरुख खान के साथ जोर शोर से कर रही हैं। फिलहाल यह देखना होगा कि 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल का पार्ट 2 पहले सीजन की तरह लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब होता है या नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।