एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) इन दिनों एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' (Kasautii Zindagii Kay 2) में प्रेरणा शर्मा का रोल निभा रही हैं। बाकी स्टार्स की तरह ही एरिका भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एरिका ने इंस्टाग्राम पर अपने खास दोस्त के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एरिका इस खास दोस्त को किस करते हुए दिखाई दीं।
शादी से पहले ही इस एक्ट्रेस ने नन्हे मेहमान का मनाया बर्थडे, KISS करते हुए शेयर की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एरिका के इस खास दोस्त का नाम डॉगी चैम्प है। चैम्प का जन्मदिन एरिका ने खूब धूमधाम से मनाया। तस्वीरों में आप देखेंगे कि एरिका ने कमरे को गुब्बारों से सजाया हुआ है साथ ही डॉगी को टोपी पहनाई हुई है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने चैम्प के लिए केक भी मंगवाया। इन तस्वीरों में एरिका के साथ उनके परिवार वाले भी नजर आ रहे हैं।
A post shared by Erica J Fernandes Arab FC (@ericajfernandes_arabfc) on
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एरिका ने बताया कि यह चैम्प का चौथा जन्मदिन है, यानी की चैम्प 4 साल का हो गया है। एरिका चैम्प के साथ कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। आपको बता दें, टीवी के अलावा बॉलीवुड के कई स्टार्स ऐसे हैं जिन्हें जानवरों से काफी लगाव है। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने भी एक डॉग को गोद लिया है।
माधुरी दीक्षित के डॉग का नाम कारमेलो नेने है। इस डॉग को माधुरी दीक्षित और राम नेने ने 'पीपुल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट्स ऑफ इंडिया' (पेटा) से गोद लिया है। दिलचस्प बात यह है कि माधुरी ने इस खास मेहमान को अपने घर बेटे अरिन के बर्थडे पर घर लेकर आईं थीं।
A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene) on
अपने इस नए मेहमान के साथ माधुरी दीक्षित ने कई तस्वीरें 'ट्विटर पर शेयर की हैं। तस्वीरों में राम नेने इस डॉग को गोद में पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं माधुरी भी इस नए मेहमान के साथ समय बिताते हुए देखी गईं। माधुरी दीक्षित आखिरी बार टोटल धमाल फिल्म में नजर आई थीं और जल्द ही उनकी फिल्म 'कलंक' रिलीज होने वाली है।