'कसौटी जिंदगी के' शुरू हो चुका है और शुरू होते ही ये शो टीआरपी की दौड़ में शामिल हो गया। अब हो भी क्यों ना एकता कपूर ने एक बार फिर छोटे पर्दे की सबसे दर्दभरी लव-स्टोरी को दर्शकों के सामने पेश जो कर दिया है। पिछले कुछ हफ्ते में शो की कहानी 'अनुराग' और 'प्रेरणा' पर ही टिकी दिखी लेकिन अब शो में कोमोलिका के लुक को लेकर चल रहे सस्पेंस को एकता कपूर ने खत्म कर दिया है।
अनुराग और प्रेरणा की जिंदगी में हुई कोमोलिका की एंट्री, बीच बाजार अपनी अदाओं से लोगों को किया घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर 'कसौटी जिंदगी के' का नया प्रोमो रिलीज किया है। प्रोमो में कोमोलिका की एंट्री दिखाई गई है। वीडियो में दिखाया गया है कि कोमोलिका अपनी गाड़ी से जब बीच बाजार उतरती है तो वहां मौजूद लोग उनके अंदाज को देखकर खो जाते हैं।
Bihar ka bewagpan aur bengal ki adaa .... welcome @realhinakhan as KOMOLIKA 💋💋💋❤️🙏🏼🙏🏼🙏🏼💖👍🏼
A post shared by Ek❤️kzk N Lailamajnu (@ektaravikapoor) on