{"_id":"5b87c26742c792467534381e","slug":"kasautii-zindagii-kay-2-watch-first-leaked-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कसौटी जिंदगी की 2' के शुरू होने से पहले ही एकता कपूर को लगा झटका, सेट से वीडियो हुआ LEAK","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'कसौटी जिंदगी की 2' के शुरू होने से पहले ही एकता कपूर को लगा झटका, सेट से वीडियो हुआ LEAK
Thu, 30 Aug 2018 03:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 30 Aug 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
a
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'कसौटी जिंदगी की 2' की प्रोड्यूसर एकता कपूर शो के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। आए दिन शो से जुड़ी कोई ना कोई खबर आ रही है। हाल ही में एकता कपूर ने शाहरुख खान के साथ शूट किया हुआ प्रोमो का वीडियो शेयर किया था। जिसके बाद दर्शकों का क्रेज शो के लिए और बढ़ गया। अब शो के शुरू होने से पहले ही इसका एक वीडियो लीक हो गया है। जिससे एकता कपूर को तगड़ा झटका लग सकता है।
2 of 4
Kasautii Zindagi Kay
लीक हुए वीडियो में दुर्गा पूजा का सेट नजर आ रहा है। जहां सीरियल के मुख्य एक्टर्स एरिका फर्नांडिस, पार्थ समथान और पूजा बनर्जी हैं। यहां पार्थ किसी से बात कर रहे हैं। इसी दौरान वो ताली बजाने लगते हैं। वीडियो में एरिका किसी को ढूंढ़ते हुए नजर आ रही हैं।
इससे पहले खबर थी कि इस सीरियल के लिए दुर्गा पूजा का सेट बनाया गया है जहां शो के कुछ सीन की शूटिंग की जाएगी। लीक हुए वीडियो से साफ हो गया है कि यह सेट मुंबई का ही है। बता दें कि 'कसौटी जिंदगी की 2' की लॉन्चिंग 25 सितंबर को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक एरिका फर्नांडिस प्रेरणा के रोल में होंगी जबकि अनुराग का रोल पार्थ समथान कर रहे हैं। ऐसी भी खबरें है कि हिना खान 'कसौटी जिंदगी की 2' में कमोलिका का रोल करेंगी। इस शो के बाद हिना की संस्कारी बहू की छवि पूरी तरह से बदल जाएगी। शो में हिना खान की फीस को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। हिना इस शो के लिए सबसे ज्यादा फीस ले रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।