फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 14: हॉट सीट पर बैठने की खुशी में कंटेस्टेंट ने किया ऐसा काम, देख अमिताभ बच्चन भी हो गए हैरान

Fri, 26 Aug 2022 06:10 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 26 Aug 2022 06:10 PM IST
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 14 Amitabh Bachchan shocked when a contestant goes shirtless
कंटेस्टेंट के शर्ट उतारने पर हैरान हो गए अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन का क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' इन दिनों दर्शकों को खूब भा रहा है। हर आम आदमी की तमन्ना होती है कि वो बिग बी के सामने हॉट सीट पर बैठे और गेम खेले। जब किसी कंटेस्टेंट को मौका मिलता है, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता। कोई खुशी में नाचने लगता है, तो किसी से आंसू आ जाते हैं। लेकिन इस बार फास्टेस्ट फिंगर राउंड में एक कंटेस्टेंट ने जीतकर जो किया, उसे देखकर अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Kaun Banega Crorepati 14 Amitabh Bachchan shocked when a contestant goes shirtless
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, गुरुवार रात के एपिसोड में विजय गुप्ता नाम के कंटेस्टेंट ने फास्टेस्ट फिंगर राउंड जीता। विजय गुप्ता राउंड जीतकर इतने खुश हो गए कि उन्होंने सबके सामने अपनी शर्ट ही उतार दी। वह बनियान में न सिर्फ सेट के चारों ओर शर्ट को हवा में लहराते हुए चक्कर लगाने लगे, बल्कि बनियान में ही अपने परिवार के पास पहुंचे और पत्नी को गले लगा लिया। ये सब देखकर अमिताभ बच्चन हैरान रह गए और वहां मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगे।

Kaun Banega Crorepati 14 Amitabh Bachchan shocked when a contestant goes shirtless
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मेकर्स की ओर से इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि विजय अपने परिवार से मिलने के बाद अमिताभ बच्चन की ओर बढ़ते हैं। इस पर अमिताभ बच्चन कहते हैं, 'भाई साहब कमीज तो पहन लीजिए। हमें डर है कि कहीं आपके बाकी वस्त्र न उतर जाए।' ये सुनकर दर्शक भी हंसने लगे और विजय अपनी शर्ट पहनने के लिए बैक स्टेज जाने लगते हैं। इस पर बिग बी भी उनके पीछे उन्हें बुलाने जाते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 14 Amitabh Bachchan shocked when a contestant goes shirtless
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : सोशल मीडिया

इस सबके बाद विजय गुप्ता हॉट सीट पर बैठते हैं और गेम की शुरुआत होती है। हालांकि जिस उत्साह के साथ विजय गुप्ता ने शर्ट उतारकर अपनी खुशी का इजहार किया था, वह गेम में ज्यादा देर नहीं टिक पाए। वह महज दस हजार रुपये ही जीतने में कामयाब रहे। बता दें कि अमिताभ बच्चन इन दिनों ब्रेक पर हैं। वह दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। ऐसे में कुछ दिन तक वह केबीसी 14 कीशूटिंग नहीं कर पाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed