फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रामायण' देखने वालों को इस अभिनेत्री ने बताया स्वार्थी, बोलीं- 'प्रभु हम बेवकूफों को माफ करना'

Sat, 04 Apr 2020 09:35 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 04 Apr 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
Kavita Kaushik tweet viral calls people who are watching Ramayan selfish
Kavita Kaushik and Ramayan - फोटो : Instagram

80 के दशक की रामानंद सागर की 'रामायण' के दोबारा शुरू होने पर टीवी अभिनेत्री कविता कौशिक ने ट्वीट कर दिया था। कविता अपने इस ट्वीट की वजह से ट्रोलर्स के लगातार निशाने पर बनी हुई हैं। जहां एक तरफ ट्रोलर्स कविता को ट्रोल करने से बाज नहीं आ रहे तो वहीं अभिनेत्री ने चुप नहीं रहने की ठानी है। कविता ने फिर से 'रामायण' को लेकर ट्वीट किया है। खास बात है कि इस बार कविता 'रामायण' देखने वालों को स्वार्थी कह रही हैं।

Kavita Kaushik tweet viral calls people who are watching Ramayan selfish
Kavita Kaushik - फोटो : Instagram

कविता ने ट्वीट किया- 'प्रभु हम बेवकूफ और स्वार्थी लोगों को माफ करना। हमको आपकी और आपके सीरियल देखने की याद तब आई जब महामारी आई। वरना हम तो खुशी खुशी बिग बॉस और रोडीज में डूबे हुए थे।' कविता का ये ट्वीट भी कुछ लोगों को पसंद आया और कुछ को नहीं। इस ट्वीट पर भी यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। 

Kavita Kaushik tweet viral calls people who are watching Ramayan selfish
Ramayan - फोटो : twitter

कविता इस ट्वीट में ट्रोलर्स पर फिर से कटाक्ष कर रही हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से लॉकडाउन कर दिया गया है। इसी लॉकडाउन की वजह से सीरियल्स की शूटिंग बंद कर दी गई है। घर में बैठे लोगों को अच्छे मनोरंजन के उद्देश्य से कई सीरियल्स का दोबारा प्रसारण शुरू किया गया है। जिसमें 'रामायण', 'महाभारत' के अलावा कई और सीरियल्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kavita Kaushik tweet viral calls people who are watching Ramayan selfish
Kavita Kaushik and Ramayan - फोटो : twitter

'रामायण' का दोबारा प्रसारण टीवी पर 33 साल हुआ है। इस शो के प्रसारण के बाद ही कविता ने ट्वीट किया था जिसके बाद वो विवाद में फंस गईं। इस ट्वीट में कविता ने 'रामायण' और एडल्ट फिल्म का जिक्र किया था। कविता ने ट्वीट किया था- 'खुद तो पार्लियामेंट में एडल्ट फिल्में देखते हैं और हमको रामायण देखने को कह रहे हैं।' 

विज्ञापन
Kavita Kaushik tweet viral calls people who are watching Ramayan selfish
swara bhaskar - फोटो : Social Media

कविता ने इस ट्वीट के बाद वीडियो साझा कर सफाई भी दी लेकिन ट्रोलर्स नहीं मानें। इसके बाद कविता लगातार ट्रोलर्स के कमेंट्स का जवाब दे रही हैं। कविता के समर्थन में बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी उतर आई हैं। स्वरा ने ट्वीट कर कविता को अपना समर्थन दिया। स्वरा ने ट्वीट किया था- 'आगे बढ़ो कविता। ये ट्रोलर्स अपराधी प्रवृत्ति के हैं। तुम इसी तरह चमकती रहो।'

'देख भाई देख' को अपने बेटों के साथ नहीं देखना चाहतीं ये अभिनेत्री, 27 साल बाद हुआ दोबारा प्रसारण
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed