फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 10: कर्मवीर स्पेशल- इस कपल के संघर्ष को जान दंग रह गए बिग बी, सालों से जंगल में कर रहा गुजारा

Sun, 09 Sep 2018 10:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 09 Sep 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
kbc 10 special karamveer in the show prakash amte
TV Show

मोस्ट पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में कल रात यानी 7 सितंबर को स्पेशल सेगमेंट देखने को मिला। इस स्पेशल सेगमेंट का नाम कर्मवीर स्पेशल था जो शो में पहली बार देखने को मिला है। इस शो में सामाजिक कार्यो में अनूठा योगदान देने वाले शख्स को बुलाया जाता है। ऐसे में महाराष्ट्र के डा. प्रकाश आम्टे और मंदाकिनी आम्टे शो में नजर आए।

kbc 10 special karamveer in the show prakash amte
TV Show

बता दें कि ये कपल कई सालों से महाराष्ट्र के सुदूर इलाकों में रह रहे आदिवासियों की सेवा में अपना जीवन बिता रहा है। इस दौरान वे कई लोगों की जान बचा चुके हैं और साथ कई लोगों की आंखों की रोशनी भी वापस ला चुके हैं। 

kbc 10 special karamveer in the show prakash amte
kbc

ऐसे में शो के होस्ट अमिताभ बच्चन बार-बार शो में खड़े होकर उनके इन सराहनीय कामों का अभिवादन कर रहे थे। जब बिग बी ने प्रकाश से उनके निजी जीवन के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने बताया कि शादी से लेकर आजतक वह अपनी पत्नी के लिए एक साड़ी तक नहीं खरीद पाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kbc 10 special karamveer in the show prakash amte
kbc

लेकिन आपको बता दें कि प्रकाश की पत्नी मंदाकिनी एक सुपरवुमेन हैं जो प्रकाश के साथ हर हाल में खुश हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि मंदाकिनी ने शो में सवालों के इतनी जल्दी जवाब दिए कि खुद बिग बी इस बात से दंग रह गए। प्रकाश ने आगे बताया कि उन्होंने मंदाकिनी से शादी से पहले ही कह दिया था कि वह उम्रभर जंगल में रहेंगे और कब कहां और कैसे रहना है कोई ठिकाना नहीं है।

विज्ञापन
kbc 10 special karamveer in the show prakash amte
KBC 9

लेकिन मंदाकिनी ने किसी भी बात की परवाह ने करते हुए प्रकाश का साथ देने की ठान ली। आज दोनों ने एक अस्पताल खोला हुआ है जिसमें हर साल तकरीबन 40 हजार लोगों का इलाज किया जाता है। साथ ही 600 बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाती हैं। बता दें कि प्रकाश के खुद तीन बड़े-बड़े बच्चे हैं जो उन्हीं के साथ रहते हैं। शो में इस कपल ने 25 लाख रुपये की राशि जीती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed