{"_id":"5d79f3678ebc3e01314986a9","slug":"kbc-11-amitabh-bachchan-share-a-story-when-he-was-in-college-and-lived-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 11: कनॉट प्लेस पर खूबसूरत लड़कियों के बस में चढ़ने का इंतजार करते थे बिग बी, जानें पूरा किस्सा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC 11: कनॉट प्लेस पर खूबसूरत लड़कियों के बस में चढ़ने का इंतजार करते थे बिग बी, जानें पूरा किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 12 Sep 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन अपने रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 11' में कंटेस्टेंट को करोड़पति बनाने के साथ अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से भी शेयर करते रहते हैं। बुधवार को टेलिकास्ट हुए एपिसोड में अमिताभ ने अपने कॉलेज के दिनों का एक मजेदार किस्सा बताया । उस वक्त अमिताभ दिल्ली में रहा करते थे ।
2 of 5
kbc
- फोटो : social media
बिग बी ने कहा, 'अपने कॉलेज के दिनों में मैं दिल्ली में तीन मूर्ति के पास रहता था । वहीं से कॉलेज जाने के लिए एक बस लेता था। ये बस संसद और कनॉट प्लेस (सीपी) के पास से होकर जाती थी और इसके बाद मुझे यूनिवर्सिटी छोड़ती थी। इस रूट के दौरान, खासतौर पर सीपी से आईपी कॉलेज, मिरांडा हाउस से खूबसूरत लड़कियां कॉलेज जाने के लिए बस लेती थीं।'
3 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
'हम बस के इस स्टॉप पर रुकने और उसमें खूबसूरत लड़कियों के चढ़ने का बेसब्री से इंतजार करते थे। कई सालों बाद जब मैं यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हो गया और नौकरी कर रहा था तब मेरी मुलाकात उस बस में सफर करने वाली खूबसूरत महिलाओं में से एक महिला से हुई।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
'उस महिला ने मुझे बहुत मजेदार बात बताई। उन्होंने बताया कि जब आप यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे, तब हम भी आपकी एक झलक पाने का इंतजार करते थे। वो हर रोज अपने दोस्त प्राण के साथ बस स्टॉप पर मेरा इंतजार करती थी और जब भी बस आती थी तो उनके दिमाग में एक ही ख्याल होता था- प्राण (उनके दोस्त) जाए पर बच्चन ना जाए।'
विज्ञापन
5 of 5
kbc 10
बता दें कि केबीसी के आने वाले एपिसोड में एक्टर रणदीप हुड्डा पहुंचेंगे । इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए दी। इस पोस्ट के साथ रणदीप ने एक सेल्फी भी साझा की जिसमें बिग बी और रणदीप मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ रणदीप ने लिखा- 'हमेशा अमिताभ साहब से मिलना प्रेरणादायी अनुभव रहता है। वह देश में सामूहिक चेतना का बड़ा हिस्सा है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।