फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 11: कौन हैं बिहार के जेल अधीक्षक जो बने सीजन के चौथे करोड़पति, अमिताभ हुए मुरीद

Wed, 13 Nov 2019 11:58 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Wed, 13 Nov 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
KBC 11 Amitabh Bachchan show Ajit Kumar Won 1 Crore
केबीसी 11 - फोटो : सोनी

'केबीसी 11' को सीजन का चौथा करोडपति मिल गया है। सोमवार के एपिसोड में बिहार के रहने वाले अजीत कुमार हॉट सीट पर बैठने में कामयाब रहे। हूटर बजने की वजह से अगले दिन यानी मंगलवार को अजीत कुमार के साथ अमिताभ बच्चन ने खेल को आगे बढ़ाया। 15 सवालों का सही जवाब देकर वो एक करोड़ जीत गए। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं आखिर कौन हैं अजीत कुमार।

KBC 11 Amitabh Bachchan show Ajit Kumar Won 1 Crore
अजीत कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अजीत कुमार मूलत: बिहार के गया जिले से हैं हालांकि उनका बचपन झारखंड के धनबाद में गुजरा है। अजीत के पिता धनबाद में बीएसएनएल में नौकरी करते थे। चार भाइयों में अजीत तीसरे नंबर के है। वो स्कूली दिनों से ही तेज तर्रार छात्र थे। उन्होंने धनबाद के सेंट्रल स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की और पीके राय मेमोरियल कॉलेज से स्नातक किया। 

KBC 11 Amitabh Bachchan show Ajit Kumar Won 1 Crore
अजीत कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अजीत कुमार के शुरुआत दिन संघर्ष भरे रहे। जब वो 13 साल के थे उनके पिता का निधन हो गया जिसकी वजह से उनके परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि अजीत कुमार ने अपने बड़े भाइयों की मदद से पढ़ाई जारी रखी। पढ़ाई के साथ-साथ वो खुद भी बच्चों को पढ़ाते थे। अजीत रेलवे अधिकारी भी रह चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 11 Amitabh Bachchan show Ajit Kumar Won 1 Crore
kbc 11 - फोटो : sony

एक करोड़ के लिए अजीत कुमार से पूछा गया- किसी ब्रिटिश रॉकेट द्वारा सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया पहला ब्रिटिश उपग्रह कौन सा था?
जवाब: प्रॉस्पेरो। 
अजीत ने इस सवाल के जवाब के लिए 50-50 लाइफलाइन की मदद ली।

विज्ञापन
KBC 11 Amitabh Bachchan show Ajit Kumar Won 1 Crore
kbc 11 - फोटो : sony

अजीत से सात करोड़ का सवाल पूछा गया- एक ही दिन में दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दो अर्धशतक लगाने वाला बल्लेबाज कौन है? 
जवाब: मोहम्मद शहजाद
इस सवाल का जवाब अजीत नहीं जानते थे और उन्होंने खेल वहीं पर छोड़ दिया। 

बिग बॉस 13: घर में हुई इन दो कंटेस्टेंट की 'शादी', कैप्टेंसी की रेस से बाहर हुआ भोजपुरी सुपरस्टार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed