सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   KBC 13: Contestant asked Big B a question about Jaya Bachchan amitabh bachchan asks to leave the show

KBC 13: कंटेस्टेंट ने बिग बी से जया बच्चन के बारे में पूछा ये सवाल, एक्टर ने की शो से जाने की अपील

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 19 Nov 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
सार

केबीसी 13 के मंच पर पहुंचीं अराधी गुप्ता नामक एक प्रतियोगी ने शो पर बिग बी का इंटरव्यू लेने के इच्छा जाहिर की। 

KBC 13: Contestant asked Big B a question about Jaya Bachchan amitabh bachchan asks to leave  the show
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

पॉपुलर क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति में इन दिनों बच्चों और युवा कंटेस्टेंट्स को शामिल किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रसारित हुए शो के एक एपिसोड में अराधी गुप्ता नामक एक प्रतियोगी ने खुलासा किया कि वह बड़े होकर एक टेलीविजन पत्रकार बनना चाहती है। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन से उनका इंटरव्यू लेने की आज्ञा भी मांगी। 

Trending Videos

इस पर प्रतियोगी की इच्छा पूरी करते हुए अभिनेता उन्हें इसकी परमिशन भी दे दी। बस फिर क्या था अराधी ने बिग बी के लिए अपने सवालों का मानो पिटारा ही खोल दिया। इस दौरान प्रतियोगी ने अभिनेता से उनके बड़े होने के वर्षों, काम और यहां तक कि उनकी पोती आराध्या बच्चन के बारे में कई सवाल पूछे। वहीं, बिग बी ने भी सभी सवालों का एक- एक कर जवाब दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

KBC 13: Contestant asked Big B a question about Jaya Bachchan amitabh bachchan asks to leave  the show
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान अधारी ने एक बेहद मजेदार सवाल पूछ डाला। दरअसल, कंटेस्टेंट ने पूछा कि "आपकी आवाज एलेक्सा के लिए रिकॉर्ड की गई है, इसलिए, आपके घर पर, जब जया आंटी कहती हैं 'एलेक्सा स्विच ऑन द एसी', क्या एलेक्सा जवाब देती है या आप 'हां, मैम' कहते हैं?" अराधी का यह सवाल सुन बिग बी निशब्द हो गए।

KBC 13: Contestant asked Big B a question about Jaya Bachchan amitabh bachchan asks to leave  the show
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इस कुछ देर बाद वह कहते है कि, "मिस्टर टीवी जर्नलिस्ट, मैं और इंटरव्यू नहीं करना चाह रहा हूं। आप कृपा मेरा घर छोड़ के इसी वक्त वापस चली जाएं। यार तुम कमाल के सवाल पूछ रही हो।" फिर उन्होंने समझाया कि, "सबसे पहले, एलेक्सा घर पर एसी से जुड़ा नहीं है। हम इसे मैन्युअल रूप से इस्तेमाल करते हैं इसलिए घर पर ऐसा कुछ होने की संभावना असंभव है।"

KBC 13: Contestant asked Big B a question about Jaya Bachchan amitabh bachchan asks to leave  the show
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान अमिताभ से यह भी पूछा गया कि क्या वह अपनी हाइट की वजह से अपने घर पर खुद पंखे साफ करते हैं। इस पर हंसते हुए अमिताभ ने जवाब दिया कि वह ऐसा कुछ नहीं करते। गौरतलब है कि यह सप्ताह बच्चों को समर्पित है। वहीं, इस हफ्ते शानदार शुक्रवार एपिसोड में बंटी और बबली 2 के कलाकार बतौर खास मेहमान शामिल होंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed