सब्सक्राइब करें

KBC 13: कटरीना कैफ ने पूछ लिया खेल के नियम से जुड़ा ऐसा सवाल, अक्षय की छूटी हंसी तो बिग बी हो गए हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 04 Nov 2021 09:32 AM IST
विज्ञापन
KBC 13 katrina kaif asked clueless question about lifeline amitabh bachchan kept silence for few minutes in disbelief
कटरीना कैफ, अमिताभ बच्चन - फोटो : Sony TV Instagram

टीवी के मशहूर गेम रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। एक तरफ आम जनता इस शो के जरिए लाखों करोड़ों रुपये कमा रही है तो वहीं हर शुक्रवार एक खास हस्ती के शो में शामिल होने से दर्शकों का मजा दोगुना हो जा रहा है। हाल ही में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ अमिताभ बच्चन के शो में नजर आने वाले हैं। शानदार शुक्रवार के एपिसोड में कटरीना और अक्षय शो की शोभा और बढ़ाएंगे।



कटरीना के सवाल से हैरान रह गए अक्षय कुमार

हाल ही में इसका एक नया प्रोमो सामने आया है जो फैंस को काफी पसंद आया है। दरअसल कटरीना शो के नियम से जुड़ा एक ऐसा सवाल अमिताभ से पूछ लेती हैं कि कुछ देर तक बिग बी स्तब्ध रह जाते हैं। अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और साथ ही दर्शक इस एपिसोड के देखने के लिए काफी उत्साहित भी हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

Trending Videos
KBC 13 katrina kaif asked clueless question about lifeline amitabh bachchan kept silence for few minutes in disbelief
कटरीना कैफ, अक्षय कुमार - फोटो : Sony TV Instagram

वीडियो में दिख रहा है कि अमिताभ कटरीना से पूछते हैं कि शो में बड़ी रकम जीतने के लिए उन्होंने कितनी तैयारी की है। इस पर कटरीना कहती हैं कि उन्होंने इतिहास के बारे में पढ़ लिया है, थोड़ी सी ज्योग्राफी भी पढ़ ली है और कुछ रैंडम गूगल सर्च भी कर लिया है ताकि किसी भी सवाल के लिए वह तैयार रहें। वहीं अक्षय ने कहा कि उन्होंने कोई तैयारी नहीं कि है बस जो सवाल आता जाएगा वह उसका जवाब देते जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 13 katrina kaif asked clueless question about lifeline amitabh bachchan kept silence for few minutes in disbelief
अमिताभ बच्चन के साथ सूर्यवंशी की कास्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसके बाद कटरीना ने एक ऐसा सवाल पूछ लिया जिससे बिग बी हैरान रह गए। कटरीना ने पूछा कि,  'हर लाइफलाइन एक ही बार इस्तेमाल करना है या हर सवाल के लिए लाइफलाइन इस्तेमाल कर सकते हैं?  इस पर जहां अक्षय और दर्शकों की हंसी निकल गई तो वहीं अमिताभ कुछ देर के लिए बिल्कुल हैरान रह गए।

KBC 13 katrina kaif asked clueless question about lifeline amitabh bachchan kept silence for few minutes in disbelief
अमिताभ बच्चन के साथ सूर्यवंशी की कास्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अक्षय ने कटरीना की चुटकी लेते हुए अमिताभ से कहा कि, 'यह आप इतने सालों से कर रहे हैं लेकिन ऐसा सवाल किसी ने नहीं पूछा होगा'। दर्शकों को भी यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। शूटिंग के दौरान केबीसी गेम खेलने के अलावा अक्षय कुमार, कटरीना कैफ और रोहित शेट्टी ने कुछ मजेदार और दिलचस्प पल भी गुजारे। इस दौरान दर्शकों को 'सूर्यवंशी' के सेट की सफाई करते हुए कटरीना कैफ का खास वीडियो देखने को मिलेगा। इसके अलावा एक खास पेशकश अमिताभ बच्चन और कटरीना कैफ के डांस नंबर की भी इस दौरान शूट की गई।

विज्ञापन
KBC 13 katrina kaif asked clueless question about lifeline amitabh bachchan kept silence for few minutes in disbelief
अमिताभ बच्चन के साथ सूर्यवंशी की कास्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अमिताभ बच्चन और कटरीना ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ शो के सेट पर 'टिप टिप बरसा पानी' गाने पर डांस किया। शूटिंग के दौरान कुछ भावुक पल भी आए जब अक्षय कुमार ने फिल्मों में आने से पहले की अपनी कहानी बताई। लेकिन शो का सबसे खास पल शूटिंग के दौरान वो आया जब अक्षय कुमार ने अमिताभ बच्चन की लड़ियों वाली ड्रेस पहनकर कर उनकी हिट फिल्म याराना के गाने 'सारा जमाना' पर डांस किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed