बॉलीवुड महानायक द्वारा होस्ट किया जाने वालेा शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 14वां सीजन इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है। इसके प्रसारित होने वाले हर एपिसोड में कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है, जो लोगों को इसे देखने के लिए और उत्साहित कर देता है। बीते दिन प्रसारित हुए एपिसोड में एक बार फिर अमिताभ बच्चन ने अपने हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट से कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, शुक्रवार के एपिसोड में गुरुदेव बारेथ के साथ अमिताभ ने खूब बातचीत की, जिसे दर्शकों ने खूब एंजॉय किया। इसी दौरान गुरुदेव को बिग बी ने अपना 'गुरुदेव' बुलाया।
KBC 14: शिक्षक ने अमिताभ को दिया गणित का ऐसा ज्ञान, चौंककर बिग बी बोले- आप मुझे बचपन में क्यों नहीं मिले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ को है गुरुदेव पर गर्व
फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीतने के बाद हॉटसीट पर पहुंचे गुरुदेव से अमिताभ ने बहुत हंसी-मजाक किया। खेल शुरू होने के कुछ देर बाद ही बिग बी ने कहा, 'हर बार मैं आपको गुरुदेव कहते हुए बहुत गर्व महसूस करता हूं, मान्यवर आप कोई कंटेस्टेंट नहीं हैं बल्कि गुरुदेव हैं, मैं ठीक बोल रहा हूं ना। गुरुदेव जी, गणित बड़ा मुश्किल विषय है और आप इसके हेड ऑफ डिपार्टमेंट हैं। आप हेड ऑफ डिपार्टमेंट कैसे बन गए?' दरअसल, 54 वर्षिय गुरुदेव बैरथ गणित के शिक्षक हैं और स्कूल में गणित के पूरे विभाग के हेड भी हैं।
गणित को गुरुदेव ने बताया सबसे सरल
बिग बी के इस सवाल का जवाब देते हुए गुरुदेव बोले, 'सर सबसे पहले तो मैं आपसे माफी चाहूंगा क्योंकि मैं आपको सही करना चाहता हूं। गणित कोई डरावना विषय नहीं है। बल्कि इसे बच्चों के माता-पिता उनके लिए डरावना विषय बना देते हैं। सर लोग गलत सोचते हैं, गणित तो बहुत ही सरल विषय है।' गुरुदेव की इस बात पर महानायक उन्हें टोकते हैं और उनसे पूछते हैं कि,'आप मुझे तब क्यों नहीं मिले जब मैं स्कूल में था।'
बिग ने पूछा बचपन में क्यों नहीं मिले
अमिताभ ने गुरुदेव से कहा कि, 'जब वह छोटे बच्चे थे और स्कूल में थे, उस वक्त अगर वह उन्हें मिले होते तो उन्हें सब कुछ बड़ी आसानी से समझा पाते। क्योंकि किसी ने भी तब तक उन्हें समझाया नहीं था कि गणित बहुत सरल विषय होता है।' यह एपिसोड इस सीजन का एक खास एपिसोड रहा क्योंकि इसपर अमिताभ ने गुरुदेव के साथ हंसी-मजाक करने के साथ-साथ गंभीर विषयों पर भी बातचीत की। इस एपिसोड के प्रोमो अभी भी सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं।