फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 14: अमिताभ ने जया बच्चन को लेकर किया खुलासा, बोले- बीवी साहिबा को नहीं पसंद फैंस के गिफ्ट्स घर लाना

Fri, 18 Nov 2022 08:59 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 18 Nov 2022 08:59 PM IST
विज्ञापन
KBC 14 Kaun Banega Crorepati Amitabh Bachchan tells about Jaya reaction on fans gifts that he takes back home
अमिताभ बच्चन, केबीसी 14 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों फिल्मी पर्दे के साथ-साथ टेलीविजन स्क्रीन्स पर भी धूम मचा रहे हैं। अभिनेता इस समय अपने पॉपुलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 14वां सीजन होस्ट करते दिखाई दे रहे हैं। इस बार का यह सीजन काफी अलग रहा है क्योंकि इसमें इस बार अमिताभ बच्चन ने अपनी जीवन से जुड़े कई राजों का खुलासा किया है। इसी क्रम में 'केबीसी 14' के हाल ही में प्रसारित हुए एपिसोड में भी बिग बी ने अपने और जया बच्चन के जीवन से जुड़े एक खास किस्से के बारे में बताया।

KBC 14 Kaun Banega Crorepati Amitabh Bachchan tells about Jaya reaction on fans gifts that he takes back home
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने हॉट सीट पर विराजमान कंटेस्टेंट के सामने ऑडियंस के साथ अपने जीवन का एक खास किस्सा साझा किया है। इस दौरान बिग बी ने बताया कि हर एपिसोड के अंत में उन्हें दर्शकों से बात करनी पड़ती है क्योंकि बिना दर्शकों के उनका काम नहीं चल सकता है। ऐसे में उन्हें हर रोज फैंस की तरफ से बहुत सारे गिफ्ट्स मिलते हैं। वह फैंस के प्यार को देखते हुए गिफ्ट्स लेने से इंकार नहीं कर पाते हैं, लेकिन जब वह इन गिफ्ट्स को घर लेकर जाते है तो बिग बी को अपनी पत्नी जया बच्चन की डांट सुननी पड़ती है।
Filmy Wrap: आमिर खान की बेटी आयरा ने की सगाई और HD में लीक हुई 'दृश्यम 2', पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें  

KBC 14 Kaun Banega Crorepati Amitabh Bachchan tells about Jaya reaction on fans gifts that he takes back home
केबीसी 14 - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बोले हर रोज फैंस के गिफ्ट्स से उन्हें परेशानी होती है। दरअसल, जब भी वह घर जाते हैं तो जया बच्चन उनसे सवाल करती हैं कि इन गिफ्ट्स को वह रखेंगे कहां क्योंकि इन गिफ्ट्स से घर भर जाता है। लेकिन अमिताभ फैंस के गिफ्ट्स की काफी कद्र करते हैं और कमरे में जाकर घंटों उनपर साइन करते हैं, क्योंकि वह नहीं चाहते कि फैंस उनके बारे में गलत सोचें। आगे उन्होंने बताया कि फैंस सेट पर आकर उन से पूछते हैं कि उन्हें गिफ्ट कैसा लगा, क्या उन्होंने इस्तेमाल किया? इतना सब बताने के बाद शो में अमिताभ फैंस के इस प्यार के लिए आभार व्यक्त करते हैं।
Bigg Boss 16: गौतम की एक्स वाइफ ने सौंदर्या पर अभिनेता का गेम खराब करने का लागाया आरोप, बोलीं- प्यार बाहर... 

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 14 Kaun Banega Crorepati Amitabh Bachchan tells about Jaya reaction on fans gifts that he takes back home
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

केबीसी के सेट से अलग हटकर भी बिग बी हमेशा ही फैंस से जुड़े रहते हैं। यहीं नहीं सोशल मीडिया पर भी अमिताभ बच्चन की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वर्क फ्रंट की बात करें, तो अमिताभ बच्चन इस समय फिल्म 'ऊंचाई' में नजर आ रहे हैं। उनकी यह मल्टीस्टारर फिल्म इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 
Ponniyin Selvan 1: रजनीकांत की '2.0' से आगे निकली 'पीएस 1', 50 दिन में बॉक्स ऑफिस पर बनाया यह रिकॉर्ड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed