फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khatron Ke Khiladi 12: 'खतरों के खिलाड़ी' के सेट पर दो अभिनेत्रियों के बीच हुई कैट फाइट, नेटिजन्स ने लगाई 'जन्नत' की क्लास

Mon, 11 Jul 2022 10:07 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 11 Jul 2022 10:07 PM IST
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 12: Rubina Dilaik Jannat Zubair Fight on the Set of Rohit Shetty gets Trolled by netizens
रुबीना दिलैक, जन्नत जुबैर - फोटो : social media

रोहित शेट्टी के पॉपुलर शो 'खतरों के खिलाड़ी' का नया सीजन इन दिनों छोटे पर्दे पर धमाल मचा रहा है। इस मशहूर स्टंट बेहड रियलिटी शो को दर्शक हमेशा की तरह ही खूब पसंद कर रहे हैं। शो में हर बार मनोरंजन जगत के जाने-माने कलाकार अलग-अलग तरह के स्टंट और टास्क करते नजर आते हैं। इस बार भी इस शो में कई सितारे नजर आ रहे हैं। इस शो के 12वें सीजन में इस समय कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही हैं। जैसे-जैसे शो का सफर आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे कंटेस्टेंट जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगा रहे हैं। शो में पहुंची टीवी अभिनेत्रियों के बीच जबरदस्त कॉम्पटीशन देखने को मिल रहा है। हाल ही में अभिनेत्री रुबीना दिलैक और जन्नत जुबैर इस शो में पूरी तरह एक दूसरे के खिलाफ खड़ी होती नजर आई। उनकी यह लड़ाई इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Khatron Ke Khiladi 12: Rubina Dilaik Jannat Zubair Fight on the Set of Rohit Shetty gets Trolled by netizens
रुबीना दिलैक, जन्नत जुबैर - फोटो : social media

जन्नत और रुबीना में छिड़ी जंग
शो के स्टार्ट होते ही इसमें एलिमिनेशन शुरू हो गए हैं। हाल ही में एलिमिनेशन राउंड में हुए 'लॉक एंड की' टास्क में टीवी की दो पॉपुलर अभिनेत्री रुबीना दिलैक और जन्नत जुबैर के बीच जोरदार झगड़ा हुआ। प्रसारित हुए एपिसोड में रोहित शेट्टी ने खिलाड़ियों से  कंटेस्टेंट का नाम पूछा जिसे एलिमिनेट हो जाना चाहिए। इस सवाल का जवाब देते हुए कुल मिलाकर नौ खिलाड़ियों ने रुबीना दिलैक का नाम लिया। रुबीना का नाम लेते हुए जन्नत ने कहा कि उन्होंने 'लॉक एंड की' टास्क में जरा सा भी एफर्ट नहीं किया।'  

Khatron Ke Khiladi 12: Rubina Dilaik Jannat Zubair Fight on the Set of Rohit Shetty gets Trolled by netizens
Rubina dilaik - फोटो : सोशल मीडिया

कैट फाइट देख चौंक गए सब लोग
जन्नत की इस टिप्पणी ने रुबीना भड़क गईं और उन्होंने गुस्से में जवाब देते हुए कहा कि 'मैंने ही जन्नत को लॉक का सीक्वेंस बताया था।' ये सुनते ही जन्नत ने भड़कते हुए कहा कि उन्हें ये बात बार-बार कहने की जरूरत नहीं है। इतनी बहस होने के बाद भी ये लड़ाई यहां खत्म नहीं हुईं, एलिमिनेशन टास्क के दौरान जन्नत बाकी कंटेस्टेंट्स से रुबीना की बुराई करती दिखाई दीं। इसके बाद रुबीना ने कहा, 'उसको इतना ही था तो कर लेती। खुद स्टंट कर लेती और जीत जाती ना।' जहां कुछ कंटेस्टेंट्स जन्नत का साथ देते दिखाई दिए, वहीं कुछ उन्हें सलाह देते नजर आए कि वह इस लड़ाई को और आगे न बढ़ाएं। हालांकि, एपिसोड रिलीज होने के बाद दर्शकों को रुबीना का जन्नत की तरफ यह बर्ताव बिल्कुल पसंद नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 12: Rubina Dilaik Jannat Zubair Fight on the Set of Rohit Shetty gets Trolled by netizens
जन्नत जुबैर रहमानी - फोटो : Instagram

जन्नत हो गईं ट्रोल
रुबीना और जन्नत के बीच होती कैट फाइट की वीडियोज में दर्शक जन्नत की गलती बताते हुए, उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। नेटिजन्स को जन्नत जुबैर का 'बिग बॉस 14' की विनर का अपमान करना बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। जहां तक एलिमिनेशन टास्क की बात है तो रुबीना दिलैक ने निशांत भट्ट के अगेंस्ट ये टास्क किया और जीत गईं। हालांकि रोहित शेट्टी ने किसी को भी एलिमिनेट नहीं किया।     

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed