फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेब सीरीज के निर्देशन में उतरने से रोहित शेट्टी का इनकार, ‘खतरों के खिलाड़ी’ का काउंटडाउन शुरू

Fri, 09 Jul 2021 12:38 PM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 09 Jul 2021 12:38 PM IST
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi host and director rohit shetty said he is not doing any webseries right now focusing on the show
रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

हिंदी सिनेमा के चर्चित निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी की मेजबानी में होने वाले एडवेंचर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के नए सीजन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। शो में शामिल कलाकारों के इस शो को लेकर ख्याल भी सामने आने लगे हैं। शो की पूरी शूटिंग हो चुकी है, बस अब दर्शकों को रोहित के शो का वैसे ही इंतजार है जैसे वह उनकी पूरी हो चुकी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का दो साल से कर रहे हैं। रोहित की एक और फिल्म ‘सर्कस’ की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। इस बीच रोहित शेट्टी के बारे में चर्चाएं ये भी है कि वह प्राइम वीडियो के लिए अगले महीने से एक वेब सीरीज की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। लेकिन, रोहित शेट्टी ने इससे साफ इंकार कर दिया है।

Khatron Ke Khiladi host and director rohit shetty said he is not doing any webseries right now focusing on the show
रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

रोहित शेट्टी ने हिंदी सिनेमा में अपनी मेहनत और हिम्मत से एक अलग मुकाम हासिल किया है। शाहरुख खान को फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में निर्देशित करने के बाद से वह हिंदी सिनेमा के उच्च पांच निर्देशकों में भी शामिल हो चुके हैं। अजय देवगन से उनके करीबी रिश्ते रहे हैं और उनकी अधिकतर फिल्मों मेँ अब तक अजय देवगन काम करते आए हैं। रोहित ने बतौर फिल्म निर्देशक अपना करियर ही अजय देवगन और अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘जमीन’ से साल 2003 में शुरू किया था। तब से बीते 18 साल में वह 15 फिल्में बना चुके हैं, जिनमें से 11 फिल्मों में अजय देवगन ने काम किया है।

Khatron Ke Khiladi host and director rohit shetty said he is not doing any webseries right now focusing on the show
रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

अजय देवगन ने हाल ही में बीबीसी स्टूडियोज की हिट सीरीज ‘लूथर’ का हिंदी रीमेक करने के लिए हां की है। भारत में इसे अप्लॉज एंटरटेनमेंट नामक कंपनी बना रही है। इस सीरीज में अजय देवगन के साथ ईशा देओल का भी नाम फाइनल हुआ है। वह अरसे बाद इस सीरीज से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी वापसी कर रही हैं। ‘लूथर’ के हिंदी रीमेक को नाम मिला है ‘रुद्र’ और इसके निर्देशक के रूप में राजेश मापुसकर का नाम तय हो चुका है। निर्देशक राजकुमार हीरानी के साथ लंबे समय तक काम कर चुके राजेश ने हिंदी में ‘फरारी की सवारी’ और मराठी में ‘वेंटिलेटर’ फिल्में निर्देशित की हैं। ‘वेंटिलेटर’ की निर्माता प्रियंका चोपड़ा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi host and director rohit shetty said he is not doing any webseries right now focusing on the show
रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

वेब सीरीज ‘रुद्र’ की शूटिंग अगले महीने से शुरू होना प्रस्तावित है। चूंकि मुंबई में अभी नाइट कर्फ्यू लागू है और वेब सीरीज ‘रुद्र’ के अधिकतर सीन पुरानी मुंबई के इलाके में रात को ही शूट होने हैं लिहाजा सीरीज की प्रोडक्शन टीम राज्य सरकार से इसकी अनुमति मिलने के इंतजार में हैं। रोहित शेट्टी की नाम इस सीरीज के निर्देशक के रूप में कुछ दिन पहले ही उछला लेकिन ऐसा हकीकत में कुछ है नहीं। और, रोहित शेट्टी के कार्यालय से मिली आधिकारिक सूचना के मुताबिक रोहित प्राइम वीडियो की किसी कॉप एक्शन ड्रामा सीरीज को भी निर्देशित करने नहीं जा रहे हैं।

विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi host and director rohit shetty said he is not doing any webseries right now focusing on the show
खतरों के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

रोहित शेट्टी का पूरा ध्यान फिलहाल अपने एडवेंचर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के नए सीजन के लॉन्च पर लगा रहे हैं। इस शो की लॉन्चिंग मुंबई में 7 जुलाई को होनी थी लेकिन उस दिन सुबह अभिनेता दिलीप कुमार का निधन होने की वजह से ये प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं हो सकी। शो का 11वां सीजन इस साल 17 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस सीजन में इस बार आस्था गिल, अभिनव शुक्ला, अनुष्का सेन, अर्जुन बिजलानी, दिव्यांका त्रिपाठी, महक चलह, निकी तंबोली, राहुल वैद्य, सना मकबूल, सौरभ राज, श्वेता तिवारी, वरुण सूद और विशाल आदित्य सिंह हिस्सा ले रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed