{"_id":"5ab61d844f1c1bc0078b6e0f","slug":"khichdi-promo-released-will-start-from-14th-april-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"13 साल बाद लौटा सबसे फेमस कॉमेडी सीरियल, कपिल शर्मा के शो को देगा कड़ी टक्कर ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
13 साल बाद लौटा सबसे फेमस कॉमेडी सीरियल, कपिल शर्मा के शो को देगा कड़ी टक्कर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Mar 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
Khichdi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैंस के लिए खुखबरी है। बीते कुछ दिनों से फेमस सीरियल खिचड़ी के दोबारा शुरू होने की खबरें आ रही थी। वहीं कुछ देर पहले ही इस सीरियल का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। प्रोमो में पारिख परिवार एक साथ दिखाई दे रहा है। वहीं हंसा और प्रफुल्ल पुराने अंदाज में आपका दिल झट से जीत लेंगे।
Khichdi
यह सीरियल अगले महीने यानी कि 14 अप्रैल से स्टार प्लस पर शुरू होगा। यह एक वीकेंड शो होगा और हफ्ते में दो दिन शनिवार और रविवार को एक घंटे आएगा। पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि खिचड़ी स्टार प्लस के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'हॉट स्टार' पर आएगा। बाद में मेकर्स ने इसे स्टार प्लस चैनल पर टेलीकास्ट करने का फैसला लिया।
Khichdi
खिचड़ी में पूरा पारिख परिवार एक बार फिर से मस्ती करता हुआ दिखाई देगा। जिसमें अनंग देसाई, राजीव मेहता, सुप्रिया पाठक, वंदना पाठक और जमनादास मजीठिया होंगे। ये सभी शो में वही किरदार निभाते दिखेंगे जो शो के पहले सीजन्स में निभाते दिखे थे। इस सीरियल से रेणुका शहाणे एक बार फिर से टेलीविजन में एंट्री करने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Khichdi
कहा जा रहा है कि शो में वह एक ऐसी डॉन का रोल कर रही हैं जिसे हकलाने की बीमारी है।इसके अलावा रीमेक में देबीना बैनर्जी, सरिता जोशी, दीपशिखा नागपाल और फिल्म 'ओएमजी' के निर्देशक उमेश शुक्ला का भी कैमियो होगा। शो के बारे में निर्माता जेडी मजीठिया ने बताया कि इस बार पारिख परिवार में और पागलपन दिखाई देने वाला है।
विज्ञापन
Khichdi
साल 2002 'खिचड़ी' सीरियल टेलीकास्ट हुआ था। कुछ ही समय में सीरियल के किरदार लोगों के घरों का हिस्सा बन गए। इसके ठीक दो साल बाद 2005 में सीरियल का दूसरा सीजन 'इंस्टैंट खिचड़ी' के नाम से रिलीज किया गया। इसे भी लोगों ने काफी पसंद किया। ऐसे में इस सीरियल की फिर से वापसी फैंस के लिए गुडन्यूज से कम नहीं है।
Riding on waves of stupidity, they're coming to drown you in laughter.#Khichdi, sets sail from 14th April at 8pm only on STAR PLUS. pic.twitter.com/bmjR3xvWqD
— STAR PLUS (@StarPlus) March 24, 2018