छोटे पर्दे की दुनिया भी अब उतनी ही रंगीन और बड़ी हो गई है, जितनी किसी जमाने में बॉलीवुड की दुनिया रहा करती थी। टीवी कलाकार भी अब बॉलीवुड सेलेब्स के बराबर हो गए हैं। वह हर मामले में उनको पूरी तरह से कॉम्पीटीशन देते हैं, चाहे वह फैन फॉलोइंग हो या फिर प्रोजेक्ट्स के लिए मिलती फीस। वह किसी भी मायने में उनसे पीछे नहीं हैं। टीवी कलाकार बहुत पैसा कमाते हैं और बॉलीवुड सेलेब्स की तरह ही लोकप्रिय भी हैं। लेकिन यह हमेशा से ही ऐसे नहीं थे, इतनी पॉपुलैरिटी इन्हें कड़ी मेहनत के बाद मिली हैं। क्या आप इन टीवी स्टार्स की पहली सैलरी के बारे में जानते हैं? खैर, आइए एक नजर डालते हैं।
First Salary: किसी ने 60 तो किसी ने 250 रुपये से की थी शुरुआत, करोड़ो कमाने वाले टीवी कलाकारों की ये थी पहली सैलरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिना खान
स्टार प्लस के टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से प्रसिद्ध हुई अभिनेत्री हिना खान आज घर-घर में जानी जाती हैं। लाखों की फीस लेने वाली हिना की पहली सैलरी 45,000 हजार रुपये थी।
'द कपिल शर्मा शो' से लोगों को हंसाने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा अब करोड़ों के मालिक हैं। लेकिन उनकी पहली सैलरी सिर्फ 1500 रुपये थी।
रश्मि देसाई
रश्मि देसाई टीवी इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में शुमार हैं। लेकिन उनकी पहली सैलरी महज एक हजार रुपये थी, उन्हें यह एक फोटोशूट के लिए मिली थी।
दिव्यांका त्रिपाठी
दिव्यांका त्रिपाठी अब किसी भी टीवी शो का हिस्सा बनने के लिए एक बहुत बड़ी रकम लेती हैं। लेकिन जब उन्होंने शुरुआत की थी, तो उन्हें पहली सैलरी के रूप में केवल 250 रुपये मिले थे। यह फीस उन्हें एक प्रोग्राम की मेजबानी करने के लिए मिली थी।