फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

8वीं क्लास से काम करने को मजबूर हुईं ये एक्ट्रेस, स्मृति ईरानी की 'बा' बनते ही रातोंरात मिली शोहरत

Sat, 13 Jul 2019 06:43 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 13 Jul 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
Know unknown facts about Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Baa aka Sudha Shivpuri
Sudha Shivpuri - फोटो : file photo

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ( Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) में 'बा' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुधा शिवपुरी (Sudha Shivpuri) की 14 जुलाई को बर्थ एनिवर्सरी है। सुधा शिवपुरी ने लंबे वक्त तक बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री में काम किया। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि सुधा ने मशहूर बॉलीवुड एक्टर ओम शिवपुरी से शादी की थी। सुधा अब भले ही हमारे बीच में नहीं है लेकिन उन्हें आज भी बा के रोल के लिए याद किया जाता है। जानिए सुधा शिवपुरी की जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

Know unknown facts about Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Baa aka Sudha Shivpuri
sudha shivpuri - फोटो : social media

सुधा शिवपुरी (Sudha Shivpuri) ने अपने करियर की शुरुआत महज 8वीं क्लास से शुरू कर दी थी। सुधा के पिता का निधन हो गया था तो वहीं मां की तबीयत ठीक ना होने की वजह से सारा भार सुधा के कंधों पर आया। छोटी सी उम्र में ही सुधा ने परिवार की जिम्मेदारी उठाई।

Know unknown facts about Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Baa aka Sudha Shivpuri
Om Shivpuri and Sudha Shivpuri - फोटो : file photo

साल 1968 में सुधा शिवपुरी ने मशहूर एक्टर ओम शिवपुरी से शादी की। शादी के बाद भी सुधा दिल्ली में थियेटर में काम करती रहीं। इसके बाद सुधा ने अपनी थियेटर कंपनी खोली जिसके तहत वह कई सारे नाटक बना चुकी हैं। इसमें 'आधे अधूरे', 'तुगलक' और विजय तेंदुलकर का 'खामोश: अदालत जारी है' शामिल है। खास बात है कि इन सभी नाटकों में सुधा लीड रोल में नजर आईं। वहीं सभी नाटकों को उनके पति और एक्टर ओम शिवपुरी ने डायरेक्ट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know unknown facts about Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Baa aka Sudha Shivpuri
Sudha Shivpuri - फोटो : file photo

साल 1974 में सुधा शिवपुरी मुंबई शिफ्ट हो गईं। इसके पीछे की वजह ओम शिवपुरी को फिल्मों के ऑफर मिलना था। सुधा ने बासु चैटर्जी की फिल्म 'स्वामी' से साल 1977 में बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद वह कई सारी फिल्मों में नजर आईं। इन फिल्मों में 'इंसाफ का तराजू', 'हमारी बहू अलका', 'सावन को आने दो,' 'सुन मेरी लैला', 'बर्निंग ट्रेन', 'विधाता', 'माया मेमसाब' और 'पिंजर' फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन
Know unknown facts about Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Baa aka Sudha Shivpuri
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi - फोटो : file photo

सुधा शिवपुरी ने थियेटर से कुछ वक्त का ब्रेक लिया और टीवी की ओर रुख किया। टेलीविजन में कई सारे सीरियल में नजर आईं। इन सीरियल्स में 'आ बैल मुझे मार', 'शीशे के घर', 'वक्त का दरिया', 'दामन', 'संतोषी मां', 'ये घर', 'कसम से' और 'किस देश में है मेरा दिल' है। इन सभी सीरियल में से सुधा शिवपुरी का 'बा' का रोल बहुत मशहूर हुआ था। इस सीरियल में सुधा शिवपुरी ने स्मृति ईरानी की दादी सास का रोल निभाया था। इनका निधन साल 2015 में 78 साल की उम्र में हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed