{"_id":"5c04bf54bdec22414b47c860","slug":"koffee-with-karan-6-karan-johar-apologises-to-ajay-devgn-and-kajol","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपने ही शो में करण जौहर ने अजय और काजोल से मांगी माफी, 2 साल पहले केआरके की वजह से हुई थी गलतफहमी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अपने ही शो में करण जौहर ने अजय और काजोल से मांगी माफी, 2 साल पहले केआरके की वजह से हुई थी गलतफहमी
Mon, 03 Dec 2018 11:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Koffee With Karan 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर के शो कॉफी विद करण के सीजन 6 पर अब तक कई जोड़ियां हमें नजर आ चुकी हैं। हाल ही में एक्टर अजय देवगन अपनी पत्नी काजोल के साथ करण जौहर के चैट शो में पहुंचे। वैसे तो अजय और काजोल के शो में पहुंचने की उम्मीद बहुत कम थी क्योंकि दोनों के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी लेकिन दोनों यहां सारी दुश्मनी भुलाकर पहुंचे। शो में दोनों ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। इतना ही नहीं इस शो में काजोल की कई आदतों के बारे में भी बात की गई।
2 of 5
Koffee With Karan 6
कॉफी विद करण की शुरुआत में ही करण जौहर ने काजोल और अजय से माफी मांगी। साथ ही ये भी कहा कि उन्हें इस बात का मलाल है कि अपनी किताब में उन्होंने इस लड़ाई का जिक्र किया। अजय ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने कई बार काजोल से कहा है कि वह करण से इस सिलसिले में बात करें और आखिर में काजोल ने अपने जन्मदिन पर करण को न्यौता भेजा।
3 of 5
Koffee With Karan 6
अब आप सोच रहे होंगे कि करण ने माफी क्यों मांगी तो आपको बता दें जब करण की फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' और अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' एक साथ रिलीज हुई, उस वक्त करण को लेकर ये खबर कमाल आर खान ने फैलाई कि करण ने उन्हें पैसे दिए हैं कि वह अजय की फिल्म को बुरा बोलें। बाद में काजोल और करण के बीच भी दूरियां आ गई थी। दोनों ने दोस्ती भी तोड़ ली थी। करण ने ये तक कह दिया था कि वह कभी अब काजोल से दोस्ती नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Koffee With Karan 6
लेकिन अब ये लड़ाई खत्म हो चुकी है। शो के छठे सीजन में मेहमान के तौर पर आए अजय देवगन और काजोल ने करण जौहर के हर सवालों का बेहद अच्छे से जवाब दिया। इनके बीच ये चिट चैट शो बड़ा ही एंटरटेनिंग रहा। बीती रात ही इस शो का टेलिकास्ट हुआ है।
विज्ञापन
5 of 5
Koffee With Karan 6
वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन जल्द ही अपनी फिल्म तानाजी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ काजोल भी दिखाई देगी। काजोल को इससे पहले 'हेलीकॉप्टर ईला' में देखा गया था। अजय इससे पहले 'रेड' में नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।