फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Krishna Mukherjee: कृष्णा मुखर्जी का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, एक्ट्रेस ने दिखाई 'गृह प्रवेश' की झलक

Sat, 18 Mar 2023 11:55 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 18 Mar 2023 11:55 AM IST
सार

बंगाली और पारसी रीति-रिवाजों से शादी रचाने के बाद कृष्णा मुखर्जी का पति चिराग बाटलीवाला के घर भव्य स्वागत हुआ है। एक्ट्रेस ने 'गृह प्रवेश' की झलक दिखाई है। 
 

विज्ञापन
Krishna Mukherjee grand reception at her in laws house actress showed griha pravesh glimpse
कृष्णा मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

'ये है मोहब्बतें' फेम एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने चिराग बाटलीवाला संग शादी कर ली है। जोड़े ने 13 मार्च को गोवा में सात फेरे लिए, साथ ही एक्ट्रेस ने अपने वेडिंग एल्बम को साझा कर खूब लाइमलाइट बटोरी। वहीं, अब कृष्णा ने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए फैंस को अपने 'गृह प्रवेश' की झलक दिखाई है। फोटो को देख साफ हो रहा है कि नई-नवेली दुल्हन का ससुराल में भव्य तरीके से वेलकम किया गया है। 

Krishna Mukherjee grand reception at her in laws house actress showed griha pravesh glimpse
कृष्णा मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब हो कि कृष्णा मुखर्जी और चिराग बाटलीवाला ने अपनी-अपनी परंपराओं का पालन करते हुए बंगाली और पारसी दोनों रीति-रिवाजों से शादी रचाई। अब अभिनेत्री ने अपने गृह प्रवेश की झलक दिखाई है। कृष्णा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें एक सफेद रंग की चादर पर लाल रंग में पैरों के निशान नजर आ रहे हैं। फोटो पर ज्यादा गौर फरमाएं तो इसमें गुलाब की पंखुड़ियां, बिखरे चावल और एक छोटा सा कलश भी दिखाई दे रहा है। 

Krishna Mukherjee grand reception at her in laws house actress showed griha pravesh glimpse
कृष्णा मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

बताते चलें कि कृष्णा मुखर्जी और चिराग बाटलीवाला ने 13 मार्च, 2023 को गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की। जोड़े ने खास दोस्तों और परिवारवालों की मौजूदगी में समंदर किनारे सात फेरे लिए। पहले बंगाली रीति-रिवाज से शादी संपन्न हुई, जिसमें कृष्णा ने सफेद और लाल रंग के लहंगे के साथ एक मुकुट पहना था, वहीं चिराग टोपोर लगा अपने लुक को पूरा किया था। जोड़ा बंगाली ट्रेडिशनल परिधान में काफी प्यारा लग रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Mukherjee grand reception at her in laws house actress showed griha pravesh glimpse
कृष्णा मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

कृष्णा मुखर्जी ने अपने वेडिंग एल्बम को शेयर करते हुए लिखा,'और एक बंगाली लड़की ने पारसी लड़के से जीवन भर का रिश्ता जोड़ लिया। हम अपने इस खास दिन पर आप सभी का प्यार और आशीर्वाद चाहते हैं।' कृष्णा-चिराग की शादी में जैस्मीन भसीन, अली गोनी, शिरीन मिर्जा, चारू मेहरा, अर्जित तनेजा, करण पटेल और कई अन्य सितारे शिरकत करते नजर आए थे। 

विज्ञापन
Krishna Mukherjee grand reception at her in laws house actress showed griha pravesh glimpse
कृष्णा मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

बंगाली ट्रेडिशन के बाद कृष्णा और चिराग ने पारसी रीति-रिवाज से शादी रचाई। इस दौरान एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर की सेक्विन साड़ी पहनी थी। साथ ही डायमंड नेकलेस और चूड़ा के साथ अपने लुक को एक्सेसराइज किया था। दूसरी तरफ चिराग दुगली नाम सफेद लबादा में बेहद स्मार्ट लगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed