फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 13: कृति सेनन ने घुटनों पर बैठकर बिग बी से किया प्यार का इजहार, वीडियो हो रहा वायरल

Sat, 23 Oct 2021 12:00 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 23 Oct 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
Kriti Sanon expressed her love to Amitabh Bachchan by sitting on her knees video viral
केबीसी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का सीजन 13 सुर्खियों में बना हुआ है। एक तरफ इस शो में कंटेस्टेंट्स लखपति या करोड़पति बनकर निकल रहे हैं, तो दूसरी तरफ हर शुक्रवार शो का एक स्पेशल एपिसोड टेलीकास्ट होता है, जिसमें बॉलीवुड से जुड़े सितारे नजर आते हैं और वह अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर ये खेल खेलते हैं। इस शो में स्टार्स जितनी भी रकम जीतते हैं, वो अच्छे काम के लिए दे दी जाती है।



'कौन बनेगा करोड़पति' में अगले हफ्ते बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कृति सेनन और अभिनेता राज कुमार राव आने वाले हैं। दोनों ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ का प्रमोशन करने पहुंचेंगे। इस दौरान कृति और राजकुमार राव मिलकर अमिताभ बच्चन के साथ खूब सारी मस्ती करेंगे। इतना ही नहीं, इस एपिसोड में कृति अमिताभ बच्चन से अपने प्यार का इजहार भी करती नजर आएंगी, जिसकी झलक चैनल ने एक वीडियो शेयर कर दिखाई है।

Kriti Sanon expressed her love to Amitabh Bachchan by sitting on her knees video viral
कृति सेनन - फोटो : instagram/sukritigrover

दरअसल, सोनी टीवी पर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के शुक्रवार के एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें कृति अमिताभ बच्चन के सामने अपने प्यार का इजहार करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कृति अमिताभ बच्चन के सामने घुटनों पर बैठी हुई हैं और अभिनेता के साथ डांस के लिए हाथ आगे बढ़ाती हैं। इसके बाद कृति और अमिताभ बच्चन डांस करते हैं। इस दौरान लाल कलर की ड्रेस में कृति काफी सुंदर लग रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

Kriti Sanon expressed her love to Amitabh Bachchan by sitting on her knees video viral
kriti sanon - फोटो : instagram

कृति और अमिताभ बच्चन को साथ में डांस करते हुए देखकर राजकुमार राव दोनों के लिए खड़े होकर तालियां बजाते हैं। इतना ही नहीं, इस दौरान वहां मौजूद सभी लोग कृति और अमिताभ बच्चन के लिए खूब सारी तालियां बजाते हैं। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘कृति सेनन एबी सर से करेंगी अपने प्यार का इजहार और सजेगा खूबसूरत सा माहौल। ये मोहब्बत भरे पल को मत कीजिएगा मिस।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Kriti Sanon expressed her love to Amitabh Bachchan by sitting on her knees video viral
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर कृति सेनन के साथ दो तस्वीरों से बना एक कोलाज शेयर किया था, जो इस एपिसोड की शूटिंग के मौके का था। दोनों तस्वीरों में कृति और अमिताभ बच्चन डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ बिग बी ने कैप्शन में लिखा, ‘बॉलरुम, रेड ड्रेस में इस खूबसूरत लेडी कृति सेनन के साथ डांस करते हुए। वो कॉलेज और कोलकाता के दिन याद आ गए।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

विज्ञापन
Kriti Sanon expressed her love to Amitabh Bachchan by sitting on her knees video viral
कृति सेनन और राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार राव और कृति सेनन की फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ 29 अक्तूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इस फिल्म में कृति और राजकुमार के अलावा परेश रावल, अपारशक्ति खुराना और रत्ना पाठक अहम भूमिका में दिखाई देंगे। कृति सेनन और राजकुमार राव दूसरी बार फिल्म में साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ में नजर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed