फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: विशाल और तेजस्वी की दोस्ती में आई दरार, कहा- मुझे विलन दिखाने की कोशिश कर रहा है

Sat, 23 Oct 2021 02:22 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 23 Oct 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 tejasswi prakash and vishal kotian friendship break actress says he has a dirty humor
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 की शुरुआत जबसे हुई है तबसे ही कई कंटेस्टेंट्स के बीच में एक अलग दोस्ती देखने को मिल रही है। शो की शुरुआत से ही विशाल कोटियन, तेजस्वी प्रकाश, जय भानुशाली और करण कुंद्रा एक साथ मिलकर गेम खेल रहे थे। लेकिन बिग बॉस के एक टास्क के दौरान जैसे ही ये तीन सदस्य घर के अंदर गए, करण कुंद्रा ने जंगलवासियों का साथ दिया और उनके साथ ही आगे का गेम उन्होंने खेला। हालांकि घर में आने के बाद जय और विशाल के रिश्ते पर फर्क पड़ता हुआ दिखाई दे रहा था।



विशाल और तेजस्वी के रिश्ते में आई दरार

अब धीरे-धीरे तेजस्वी प्रकाश और विशाल कोटियन के रिश्ते में दरार आ रही है। तेजस्वी करण कुंद्रा से बातचीत करते हुए नजर आईं जहां उन्होंने विशाल कोटियन के व्यवहार के बारे में उन्हें बताया। तेजस्वी ने कहा, ‘विशाल मेरे पास सेब लेकर आए कि मैं खा लूं तो मैंने उन्हें कहा कि मत खाओ क्योंकि मुझे लग रहा था जंगलवासियों को कम पड़ रहा है। हमारे पास बहुत है, मुझे उनका खाना बचाना था।

bigg boss 15 tejasswi prakash and vishal kotian friendship break actress says he has a dirty humor
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

तेजस्वी ने कहा ईगो हुई हर्ट

तेजस्वी ने करण को आगे कहा कि उसकी ईगो तबसे हर्ट हुई है जबसे तुझे नंबर 1 और मुझे नंबर 2 बोला गया है और उसे नंबर 3 पर रखा गया था। तेजस्वी ने आगे कहा कैमरा पर जा-जाकर बातचीत करने से अगर शो जीत जाते तो मैं 50 घंटे यहां पर खड़ी रहती।

bigg boss 15 tejasswi prakash and vishal kotian friendship break actress says he has a dirty humor
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

मुझे सबके सामने बना रहा है विलन

तेजस्वी ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘अभी सब मुख्य घर में आ गए हैं, तुम जब घर में आए थे तो मैंने बोला ये लग्जरी बजट है जो हम कमाकर घर के अंदर आए थे, मुझे ये पता नहीं था कि आपको दे सकते हैं या नहीं तो मैंने कहा मुझे नहीं लगता साझा कर सकते हैं। तो उसने बोला सबको दे सकते हैं तो मैंने कहा चलो अब 13 लोग सब चीजों का इस्तेमाल करेंगे अब। वो मुझे विलन बनाने की कोशिश कर रहा है कि मैं सबसे चीजें छीन रही हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 tejasswi prakash and vishal kotian friendship break actress says he has a dirty humor
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

जय के सामने खोली विशाल की पोल

सिर्फ करण कुंद्रा ही नहीं बल्कि जय के सामने भी तेजस्वी ने विशाल की पोल खोल दी। तेजस्वी ने कहा, ‘वो लगातार आपके बारे में कुछ बोल रहे थे तो मैंने कहा ये आपका हमेशा का है। जिसके बाद वो मुझे बोलते हैं कि तू ह्यूमर के लिए क्या करती है बोलूं। मैंने सीधा कहा बोलो, क्योंकि मेरा कोई गंदा ह्यूमर नहीं है, मैं सच्ची हूं। उनका ह्यूमर बहुत ही डर्टी है, जो टेलिकास्ट भी नहीं हो सकता। मेरे ऊपर चढ़कर हग करते हैं मैं पुश करती हूं हर चीज को मजाक में लेती हूं, लेकिन ये कोई ह्यूमर नहीं है’।

विज्ञापन
bigg boss 15 tejasswi prakash and vishal kotian friendship break actress says he has a dirty humor
विशाल कोटियन - फोटो : सोशल मीडिया

विशाल ने तेजस्वी को कहा डबल फेस

विशाल भी शमिता शेट्टी से बातचीत करते हुए नजर आए, जहां उन्होंने शमिता से कहा, ‘तेजा को लेकर मैं बहुत ही कनफ्यूज हूं कि वो रियल है या फिर फेक। मुझे ऐसा लगता है वो दिखने के लिए करती है। जहां शमिता ने भी उनकी हां में हां मिलाते हुए कहा कि इफेक्ट के लिए वो चीजे करती है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed