द कपिल शर्मा शो के मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कृष्णा अभिषेक अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी आए दिन चर्चाओं में रहते हैं। कृष्णा एक स्पेशल वजह के चलते एक बार फिर चर्चा में हैं। कृष्णा अभिषेक ने एक मर्सिडीज कार खरीदी है। उनकी बहन आरती सिंह ने नई कार के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। जिसपर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं।
Krushna Abhishek New car: कृष्णा अभिषेक ने खरीदी मर्सिडीज, बहन आरती सिंह बोली- मेरा सपना सच कर दिया
इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर
आरती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कृष्णा के साथ नई कार के सामने खड़े होकर पोज दिया है। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए आरती ने लिखा, "कृष्णा तुम पर गर्व है। ये मेरी ड्रीम कार थी। मैं अभी इसे नहीं खरीद सकती लेकिन तुमने इसे खरीद लिया और मेरा सपना पूरा कर दिया। तुम इसे डिर्जव करते हो क्योंकि तुम बहुत मेहनत भी करते हो। मुझे आज तुम्हारी बहन होने पर गर्व महसूस हो रहा है।"
कुछ यूं किया कृष्णा ने रिएक्ट
आरती की इस पोस्ट पर कृष्णा ने कमेंट किया और कहा,"यह मेरी नहीं तुम्हारी ही कार है।" इसपर आरती कहती हैं,"मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं और मुझे तुम पर गर्व है।"
कृष्णा कर रहे हैं इसमें काम
वर्कफ्रंट की बात करें तो कृष्णा अभिषेक इन दिनों सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे पॉपुलर कॉमिडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आ रहे हैं। वह इस शो में सालों से काम कर रहे हैं। वह इसमें 'सपना' का किरदार निभा रहे हैं और वह इसके लिए बहुत लोकप्रिय भी हैं।
चल रहा था गोविन्दा और कृष्णा के बीच तनाव
गोविंदा और कृष्णा के परिवार के बीच तीन साल से तनाव चल रहा है, जिस वजह से दोनों परिवार की तरफ से जमकर बयानबाजी भी हुई है। इतना ही नहीं, गोविंदा जब अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे तब कृष्णा ने इस एपिसोड से दूरी बनाकर रखी थी।
