{"_id":"5ae966354f1c1b350b8b7a13","slug":"krushna-abhishek-remark-on-casting-couch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कास्टिंग काउच पर कॉमेडियन कृष्णा के विवादित बोल-लड़कियां खुद कांड करती हैं और बाद में...","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कास्टिंग काउच पर कॉमेडियन कृष्णा के विवादित बोल-लड़कियां खुद कांड करती हैं और बाद में...
Wed, 02 May 2018 02:36 PM IST
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 02 May 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
krushna abhishek
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों बॉलीवुड में कास्टिंग काउच को लेकर काफी बहस छिड़ी है। कोई इस बात की पुष्टि कर रहा है तो कोई इसे गलत बता रहा है। इस बहस के बीच टीवी के जाने माने कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने अजीबो-गरीब बयान दिया है।
2 of 4
krushna abhishek
एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कृष्णा ने कहा, 'फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच जैसी कोई चीज नहीं होती, यह सब ब्लैकमेलिंग का काम है। लड़कियां खुद कांड करती हैं और बाद में आरोप लगा देती हैं। यह सब ब्लैकमेल करने वाला हिसाब होता है। फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच कम होता है और बाहर दूसरे बिजनस में ज्यादा होता है, खास तौर पर कॉर्पोरेट वर्ल्ड में बहुत ज्यादा कास्टिंग काउच होता है। फिल्म वालों पर बार-बार उंगली उठाई जाती है कि फिल्मी लोग ही कास्टिंग काउच और लड़कीबाजी करते हैं... '
3 of 4
Krushna Abhishek
कृष्णा ने कहा, 'कास्टिंग काउच को लेकर जो भी सरोज खान जी ने कहा, वह उनका पॉइंट ऑफ व्यू है, मैं उनसे एग्री नहीं करता हूं। आप किसी पॉलिटिशन पर उंगली उठाकर सभी को बुरा नहीं कह सकते हैं। हमारे देश में अच्छे पॉलिटिशन भी हैं। किसी भी बिजनस में अच्छे और बुरे लोग तो होते ही हैं। हमारी फिल्म लाइन में भी कुछ एक्टर्स अच्छे होते हैं और कुछ अच्छे नहीं होते हैं, जो सही नहीं है वह घर बैठा है, जो अच्छा है वह चल रहा है और काम कर रहा है। मैं सोचता हूं किसी एक की गलती पर पूरी बिरादरी पर क्यों उंगली उठाई जाती है?'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Krushna Abhishek
देश में लगातार बढ़ रहे बलात्कार की घटनाओं के बारे में कृष्णा ने कहा, 'पुलिस और सरकार तो अपना काम कर ही रही है, लेकिन मुझे लगता है इन आरोपियों को इंडिया गेट में लाखों की संख्या में पब्लिक को बुलाकार उनके हवाले कर देना चाहिए। जिस दिन ऐसा शुरू हो जाएगा लोग डरना शुरू हो जाएंगे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।