{"_id":"5bff5d11bdec224168291be1","slug":"kulfi-kumar-bajewala-actress-aakriti-sharma-get-film-offer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छोटे परदे पर दिल जीतने के बाद कुल्फी को मिल रहे हैं फिल्मों के ऑफर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
छोटे परदे पर दिल जीतने के बाद कुल्फी को मिल रहे हैं फिल्मों के ऑफर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 29 Nov 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
Kulfi (aakriti sharma)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्फी कुमार बाजेवाला में कुल्फी का किरदार निभाने वाली आकृति शर्मा भले ही सात साल की हो लेकिन सीरियल में उसकी एक्टिंग को देखकर फिल्म के ऑफर भी आने लगे हैं। आकृति की मां डिम्पल शर्मा बताती है कि एक बड़ी फिल्म का ऑफर आया था, लेकिन आकृति अभी छोटी है तो वह पढ़ाई, सीरियल, फिल्म एक साथ इतना ज्यादा भार नहीं ले सकती है। इसलिए अभी केवल सीरियल में काम करने के साथ ही पढ़ाई पर फोकस करेगी।
Kulfi kumar bajwala
- फोटो : social media
बताते चलें कि अब सीरियल में ऐसा कुछ होने जा रहा है जो अभी तक हर किसी के लिए सस्पेंस बना है। यह सस्पेंस जल्द खत्म होगा और कुल्फी कुमार बाजेवाला में कुल्फी का मुख्य किरदार निभा रही आकृति शर्मा के सामने सबसे बड़ा सच होगा। कुल्फी को पता चलने वाला है कि सीरियल में उसके असली पिता कोई ओर नहींए बल्कि सिकंदर है।
Kulfi kumar bejewala
- फोटो : file photo
दिल्ली से अपने परिवार के साथ मुंबई पहुंची सात साल की बच्ची आकृति शर्मा ने आठ महीने पहले कुल्फी कुमार बाजेवाला में कुल्फी का किरदार निभाकर अपना सफर शुरू किया। आज आकृति घर-घर में पहचान बना चुकी है और उसकी मासूमियत व आवाज के लोग कायल होते जा रहे हैं तो गीतों के सहारे अपने दिल की बात कहने के हुनर ने लोगों को उसके साथ ज्यादा जोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
kulfi kumar bajewala
- फोटो : file photo
असल जिंदगी के साथ ही सीरियल में खुशमिजाज होने के बावजूद उसे हमेशा एक बात सताती रही है। कुल्फी यह जानने के लिए बेचैन रही कि उसके असली पिता कौन हैं, आखिर पिछले आठ महीनों में काफी अड़चनों के बाद कुल्फी को पता चलने वाला है कि उसके असली पिता कोई ओर नहीं, बल्कि सिकंदर है। अपने असली रिश्ते से अनजान सिकंदर और कुल्फी के बीच पहले ही दोस्ती का रिश्ता है। क्योंकि कुल्फी को शरण देने से लेकर उसके हित के लिए लडऩे, गाना सिखाने और स्कूल में एडमिशन में मदद करने तक सिकंदर ने हर जगह साथ दिया है।
विज्ञापन
Kulfi kumar bajwala
- फोटो : file photo
कुल्फी को सिकंदर की असलियत का पता चलने वाला है, लेकिन आगे अभी कई सस्पेंस बाकी है। इस शो को लेकर प्रोड्यूसर गुल खान कहती हैं कि कुल्फी कुमार बाजेवाला में पिता-बेटी की कहानी को संगीत के सहारे कहा गया है। हम सभी उस पल के लिए उत्सुक थे और हमें उसका बेसब्री से इंतजार थाए जब कुल्फी व सिकंदर मिलेंगे। अपने पिता को ढूंढने की कुल्फी की यह तलाश 5 दिसंबर को खत्म होने वाली है।