फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mansi Srivastava Wedding: कुंडली भाग्य फेम मानसी श्रीवास्तव बनी दुल्हन, लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लगी अभिनेत्री

Sun, 23 Jan 2022 01:45 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Sun, 23 Jan 2022 01:45 PM IST
विज्ञापन
Kundali Bhagya actress Mansi Srivastava got married to her long time boyfriend Kapil Tejwani
मानसी श्रीवास्तव ने की शादी - फोटो : social media

कुंडली भाग्य फेम मानसी श्रीवास्तव भी अब टीवी की शादीशुदा अभिनेत्रियों की सूचि में शामिल हो गई हैं। अभिनेत्री अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कपिल तेजवानी के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। अभिनेत्री की शादी की खबरों के साथ ही उनकी शादी के वीडियोज भी सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। तेजी से इंटरनेट पर वायरल रहे इन वीडियोज में मानसी लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Kundali Bhagya actress Mansi Srivastava got married to her long time boyfriend Kapil Tejwani
मानसी लाल जोड़े में दिखी खूबसूरत - फोटो : social media

हाथों में महंदी और कलीरों के साथ दुल्हन बनी मानसी
अपनी शादी में मानसी श्रीवास्तव ने लाल रंग का भारी लहंगा पहना था। अपने वेडिंग लुक को उन्होंने हेवी ज्वेलरी के साथ कम्पलीट किया था। मानसी ने गोल्डन नेकलेस, मैचिंग ईयर रिंग्स, टीका ,नथ और कलीरों के साथ अपने वेडिंग लुक को खास बनाया। अभिनेत्री ने हाथों में लाल रंग का चूड़ा भी पहना था।

Kundali Bhagya actress Mansi Srivastava got married to her long time boyfriend Kapil Tejwani
मानसी श्रीवास्तव और कपिल तेजवानी - फोटो : social media

ब्लू रंग की शेरवानी पहने दिखे कपिल
वहीं कपिल ने इस खास मौके के लिए ब्लू रंग की शेरवानी कैरी की थी। उनकी शेरवानी पर गोल्डन कलर का हेवी वर्क किया हुआ था। इसके साथ उन्होंने गोल्डन पगड़ी पहनी थी। दोनों एक-दूसरे के साथ बहुत सुंदर लग रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kundali Bhagya actress Mansi Srivastava got married to her long time boyfriend Kapil Tejwani
मानसी और कपिल को मिल रही ढ़ेरो बधाइयां - फोटो : social media

मानसी को मिल रही हैं ढ़ेरों बधाईयां
मानसी टीवी इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम हैं और इसके चलते उनके बहुत सारे फैंस भी हैं जो उन्हें बधाई दे रहे हैं। उनकी शादी की फोटोज और वीडियोज पर फैंस कमेंट करके नए जोड़े को शुभकामनाएं दे रहे हैं। वीडियो में अभिनेत्री के चेहरे पर वेडिंग ग्लो साफ दिख रहा था और साथ में ये दोनों काफी खुश भी लग रहे थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed