श्रद्धा आर्या आज टेलीविजन का एक जाना-माना नाम हैं। वो पिछले कई सालों से एकता कपूर के लोकप्रिय शो कुंडली भाग्य में प्रीता की भूमिका में निभा रही हैं। इस शो ने उन्हें घर-घर मशहूर किया। श्रद्धा आर्या कई बार ऑन-स्क्रीन दुल्हन के लिबास में नजर आ चुकी हैं, लेकिन अब फैंस की पसंदीदा प्रीता उर्फ श्रद्धा आर्या जल्द ही असल जिंदगी में भी दुल्हन बनने जा रही हैं। रिपोर्ट्स की माने तो टीवी की ये खूबसूरत अदाकारा जल्द ही सात-फेरे लेंगी।
Television: जल्द दुल्हन बनेंगी कुंडली भाग्य फेम श्रद्धा आर्या, इस दिन रचाएंगी नेवी अफसर से शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किस्से करने जा रही हैं शादी
श्रद्धा आर्या के मंगेतर की ज्यादा डिटेल्स तो अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो अभिनेत्री के होने वाले पति अभिनय के क्षेत्र से नहीं हैं। श्रद्धा आर्या के मंगेतर का नाम राहुल है, जो एक नेवी ऑफिसर है। हालांकि श्रद्धा का नाम कभी किसी एक्टर से नहीं जुड़ा, लेकिन राहुल से पहले भी श्रद्धा की सगाई हुई थी जो टूट गई थी।
2015 में एनआरआई से की थी सगाई
श्रद्धा आर्या ने साल 2015 में एनआरआई जयंत से सगाई की थी, लेकिन दोनों शादी के बंधन में बांधते इससे पहले ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। इन-दोनों की सगाई टूटने की वजह दोनों के बीच का तालमेल बताया गया। इसके बाद श्रद्धा ने एक एंटरप्रेनर और पेशे से वकील आलम सिंह को डेट किया। इन-दोनों का रिश्ता जग जाहिर था।
नच बलिए में आलम के साथ लिया था हिस्सा
श्रद्धा आर्या और आलम का रिश्ता तब सामने आया जब इन-दोनों ने साथ में डांस रिएलिटी शो नच बलिए 9 में हिस्सा लिया। जब ये दोनों इस डांस शो का हिस्सा बने दोनों अपने रिश्ते के शुरुआती दौर में थे। इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। आलम ने सबके सामने श्रद्धा आर्या को प्रपोज भी किया था। इनकी लव स्टोरी काफी अच्छी थी और लोगों को पसंद भी आ रही थी, लेकिन नच बलिए के सीजन खत्म होने के साथ इन-दोनों का रिश्ता भी खत्म हो गया।
इन टीवी शोज का रहीं हिस्सा
श्रद्धा आर्या पिछले काफी सालों से टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और आज टीवी का जाना-माना चेहरा हैं। एकता कपूर के शो कुंडली भाग्य फेम श्रद्धा आर्या मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की, तुम्हारी पाखी, ड्रीम गर्ल में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा श्रद्धा ने कई भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है।