{"_id":"6855d1879723c0f17c0e040b","slug":"longest-running-indian-tv-serials-yeh-rishta-kya-kehlata-hai-bhabiji-ghar-par-hain-anupama-cid-2025-06-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TMKOC: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ही नहीं ये सीरियल्स भी दर्शकों के फेवरेट, एक को हो चुके हैं 16 साल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
TMKOC: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ही नहीं ये सीरियल्स भी दर्शकों के फेवरेट, एक को हो चुके हैं 16 साल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sat, 21 Jun 2025 06:24 PM IST
सार
टीवी सीरियल की एक बड़ी फैन फॉलोइंग होती है। इन दिनों भी हिंदी टीवी सीरियल की दुनिया में कई शो लंबे समय से टेलीकास्ट हाे रहे हैं। जानिए, कौन से हैं वो सीरियल।
विज्ञापन
1 of 6
टीवी पर सबसे ज्यादा चलने वाले वाले सीरियल
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जल्द ही सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का दूसरा सीजन आएगा। क्या आपको पता है कि इसका पहला सीजन लगभग 8 साल टीवी पर टेलीकास्ट हुआ। लेकिन सबसे ज्यादा समय तक चलने वाले सीरियल में यह अकेला नहीं है। इसके बाद भी कई टीवी सीरियल आए, जो अब तक टेलीकास्ट हो रहे हैं। जानिए, ऐसे ही कुछ पॉपुलर सीरियल्स के बारे में।
2 of 6
सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दिलीप जोशी
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
कॉमेडी से भरपूर सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को देखते हुए एक पीढ़ी बड़ी हुई। इस सीरियल को टेलीकास्ट होते हुए लगभग 17 साल हो चुके हैं। इस सीरियल में जेठालाल नाम का एक किरदार खूब पॉपुलर हुआ, इस किरदार को दिलीप जोशी निभाते हैं।
ये रिश्ता क्या कहलाता है
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अब तक तीन पीढ़ियां नजर आ चुकी हैं। इस सीरियल की शुरुआत में हिना खान ने अक्षरा का रोल निभाया था। इसके बाद अक्षरा की बेटी की जिंदगी पर सीरियल आधारित रहा। अब सीरियल में नए किरदार नजर आते हैं। इस सीरियल को भी टीवी पर टेलीकास्ट होते हुए लगभग 16 साल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' में शुभांगी आत्रे और आसिफ शेख
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
भाबी जी घर पर हैं
एक और कॉमेडी सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ को भी टेलीकास्ट होते हुए लगभग 10 साल हो चुके हैं। इस शो में विभूति नारायण मिश्रा नाम के किरदार को आसिफ शेख निभाते हैं। वहीं अंगूरी भाभी के रोल में शुभांगी आत्रे नजर आती हैं। कई और किरदार भी इस सीरियल के फेमस हैं।
विज्ञापन
5 of 6
सीआईडी
- फोटो : इंस्टाग्राम
सीआईडी
सीरियल ‘सीआईडी’ भी लगभग 20 साल तक क्राइम्स स्टोरीज से दर्शकों का मनोरंजन करता रहा। मगर छह साल पहले इस सीरियल को अचानक बंद कर दिया गया। कुछ वक्त पहले ही इस सीरियल ने फिर वापसी की है। इन दिनों यह ओटीटी पर दर्शकों को देखने को मिल रहा है। इस सीरियल में एसीपी प्रद्युम का किरदार शिवाजी साटम निभाते हैं, वहीं इंस्पेक्टर अभिजीत और दया के रोल में आदित्य श्रीवास्तव और दया शेट्टी दिखते हैं। ये सभी कैरेक्टर दर्शकों को काफी पसंद हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।