{"_id":"5e5895eb8ebc3ef403731c38","slug":"madhurima-tuli-to-vishal-aditya-singh-tv-stars-will-perform-in-show-salam-e-ishq","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलाम ए इश्क के साथ विदा होगा प्यार का महीना, टीवी की मशहूर जोड़ियां करेंगी फिल्मी गानों पर धमाल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सलाम ए इश्क के साथ विदा होगा प्यार का महीना, टीवी की मशहूर जोड़ियां करेंगी फिल्मी गानों पर धमाल
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 28 Feb 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 3
salam-e-ishq
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है और यह प्यार अब जी टीवी पर उमड़ कर आ रहा है। एक स्पेशल शो में टीवी के लोकप्रिय और बेहतरीन कलाकार टीवी पर पसंद किए जाने वाले जोड़ीदार के साथ मिलकर प्रस्तुतियां देंगे। 'सलाम ए इश्क' नाम का यह दो घंटे का एपिसोड 29 फरवरी और 1 मार्च को टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।
2 of 3
salam-e-ishq
- फोटो : amar ujala
जी टीवी के लोकप्रिय धारावाहिकों की लोकप्रिय जोड़ियों में शब्बीर आहलूवालिया, सृति झा, सेहबान अजीम, कृष्णा कॉल, मुग्धा चापेकर, नैना सिंह, मधुरिमा तुली, विशाल आदित्य सिंह, अदनान खान, तनिषा शर्मा, प्रिंस नरूला और युविका चौधरी को शो में प्रस्तुति के लिए शामिल किया गया है। यह सभी जोड़ियां हिंदी सिनेमा के गानों पर अलग-अलग प्रस्तुति देंगी।
3 of 3
salam-e-ishq
- फोटो : amar ujala
शो के दौरान क्रिस्टल ने वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के गाने 'गर्मी' पर एक बेहतरीन प्रस्तुति दी। रित्विक ने भी इसी फिल्म के गाने 'मुकाबला' पर क्रिस्टल को बेहतरीन टक्कर दी। क्रिस्टल और रित्विक की जोड़ी एक साथ भी नजर आई, जिसने इसी फिल्म के 'इलीगल वेपन' और 'दस बहाने करके ले गई दिल' गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। इनके अलाव टीवी के सबसे लोकप्रिय धारावाहिकों में से एक 'कुमकुम भाग्य' की प्रतिष्ठित जोड़ी शब्बीर और सृति ने सारेगामापा लिटिल चैंप्स के पिछले सीजन में विजेता सुगंधा के साथ मंच पर एक बेहतरीन प्रस्तुति दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।