'नच बलिए 9' (Nach Baliye 9) में लगातार एक के बाद एक ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में उर्वशी ढोलकिया और अनुज सचदेवा शो से बाहर हो गए तो वहीं अब एक और मशहूर जोड़ी के शो से आउट होने की खबर आ रही है। खबरों की मानें तो इस जोड़ी को 'नच बलिए' से बाहर करने का फैसला मेकर्स ने इन दोनों के झगड़ों से परेशान होकर लिया है। यह जोड़ी अपने डांस के अलावा मतभेदों की वजह से भी चर्चा में रही।
नच बलिए 9: उर्वशी के बाद अब ये जोड़ी होगी शो से बाहर, इस वजह से मेकर्स को लेना पड़ा फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह जोड़ी कोई और नहीं बल्कि मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह की है। बॉलीवुड लाइफ वेबसाइट की खबर के मुताबिक यह जोड़ी अगले हफ्ते शो से बाहर कर दी जाएगी। इसकी एक वजह इन दोनों को सबसे कम वोट मिलना भी है। खास बात है कि बीते दो हफ्तों से यह जोड़ी बॉटम तीन में चल रही थी। हाल ही में जो एपिसोड आया था उसमें मधुरिमा की मां भी आई थीं। शो के दौरान मधुरिमा की मां विशाल से सवाल करते हुए दिखाई दी थीं।
यह भी पढ़ें:-एक्स ब्वॉयफ्रेंड अनुज के लिए उमड़ा उर्वशी ढोलकिया का प्यार, लिखा- 'ये दो महीने तुम्हारे साथ...'
मधुरिमा और विशाल 'नच बलिए 9' में बतौर एक्स जोड़ीदार बनके आए हैं। यह दोनों पहले रिलेशनशिप में थे लेकिन अब इनका ब्रेकअप हो चुका है। ब्रेकअप के बाद यह दोनों 'नच बलिए' में अपने डांस का जलवा दिखाने आए। दरअसल, इस बार 'नच बलिए' की थीम ही यही है जिसमें कंटेस्टेंट अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड के साथ भी शो में हिस्सा ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें- 'नच बलिये 9' के मेकर्स पर भड़की थीं उर्वशी, इस कंटेस्टेंट ने कहा- 'वो हार बर्दाश्त नहीं कर पा रहीं'
मधुरिमा तुली इस शो से पहले 'कयामत की रात' में नजर आई थीं। वहीं विशाल आदित्य सिंह 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' सीरियल में नजर आए थे। यह दोनों ही सितारे टेलीविजन का चर्चित चेहरा हैं। 'नच बलिए 9' से हाल ही में उर्वशी ढोलकिया आउट हुई थीं। शो से बाहर होते ही उर्वशी मेकर्स पर भड़कीं और शो में भेदभाव करने का आरोप लगाया था।
अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार उर्वशी ढोलकिया ने 'नच बलिए 9' के मेकर्स पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा था कि शो में उनके साथ अनुचित और भेदभाव भरा व्यवहार हुआ है। उर्वशी ढोलकिया ने मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह की जोड़ी का उदाहरण देते हुए कहा था कि यह दोनों शो में ड्रामा कर रहे हैं जोकि मेकर्स को काफी पसंद आ रहा है।