एकता कपूर की नई वेब सीरीज 'कहने को हमसफर हैं' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। अब इसका ट्रैक रिलीज किया गया है जिसे अमृता फड़नवीस ने गाया है। अमृता फड़नवीस का गाया गाना 'तुम हो पास' में शो की लीड जोड़ी रोहित रॉय, मोना सिंह और गुरदीप कोहली का लव ट्राएंगल दिखाया गया है। वेब शो 'कहने को हमसफर हैं' एक शादीशुदा जोड़े के उलझाऊ रिश्ते और विवाहेतर संबंध पर आधारित है। यह सीरियल एकता कपूर के डिजिटल चैनल अल्ट बालाजी पर प्रसारित होगा।
मुख्यमंत्री की पत्नी ने एकता कपूर के वेब शो के लिए गाया टाइटल सॉन्ग, देखें वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि अमृता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी हैं। हाल ही में अमृता फड़नवीस ने अपना म्यूजिक एलबम लॉन्च किया था जिसमें बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे। टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज हुए इस गाने को एक दिन में सात लाख से ज्यादा बार देखा गया। वहीं, तीन दिनों में इसकी पहुंच 1.4 मिलियन के पार हो गई।
अमृता फड़नवीस ने प्रकाश झा की फिल्म 'जय गंगाजल' के गाने 'सब धन माटी' को गाकर अपना सिंगिंग डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने बीजेपी के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बायोपिक 'संघर्ष यात्रा' के एक गाने को भी अपनी आवाज दी है। इन सबके अलावा अमृता फड़नवीस ने मुंबई पुलिस के लिए रखे गए चैरिटी इवेंट 'उमंग-2017' में भी परफॉर्मेंस दी थी।
एकता कपूर के सीरियल 'कहने को हमसफर हैं' की ना सिर्फ कास्टिंग इंप्रेसिव है, बल्कि अमृता फड़नवीस के भी इससे जुड़ जाने से शो और इसके मेकर्स का कद बढ़ गया है। गौरतलब है कि 'इंडिया विकी मीडिया डिजिटल अवॉर्ड' समारोह में एकता कपूर को 'वेब पर्सन ऑफ द ईयर' के टाइटल से नवाजा गया है। अल्ट बालाजी पर एकता कपूर के कई सारे सीरियल्स हैं। इस ऐप को एकता कपूर ने पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया था। इन वेब सीरीज को आप कभी भी देख सकते हैं। इन सीरियल में रागिनी MMS रिटर्न्स, कपूर्स, हक से, देव डीडी, बोस डेड-अलाइव और रोमिल-जुगल शामिल हैं।
(अगली स्लाइड में देखें अमृता फड़नवीस का गाया गाना)
एकता कपूर का सीरियल डिजिटल चैनल अल्ट बालाजी पर 16 मार्च से प्रसारित होगा। देखिए इसका वह गाना जिसे अमृता फड़नवीस ने आवाज दी है...