डांस रियलिटी शो इंडियाज़ बेस्ट डांसर की जज मलाइका अरोड़ा अब पूरी तरह स्वस्थ हो चुकी हैं। जल्द ही मलाइका के इस शो की शूटिंग पर लौटने की जानकारी सामने आ रही है। इसके चलते उनकी जगह शो की गेस्ट जज बनी नोरा फतेही की विदाई हो गई। नोरा की विदाई का ये एपीसोड उस वक्त बहुत ही खास बन गया, जब उनके बारे में बातें करते सभी लोग भावुक हो गए और खुद नोरा की भी आंखें भर आईं।
2 of 5
इंडियाज़ बेस्ट डांसर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस वीकेंड इस शो में सुपर डांसर के नन्हें बच्चे आएंगे, जो मंच पर इंडियाज़ बेस्ट डांसर के कंटेस्टेंट्स के साथ मिलकर धूम मचाएंगे। इन सभी बच्चों ने मिलकर एक से बढ़कर एक एक्ट्स प्रस्तुत किए, जिसे देखकर जजों की तिकड़ी भी बहुत प्रभावित हुई। इस समय नोरा फतेही इस शो की गेस्ट जज बनी हुई हैं, और ऐसे में कंटेस्टेंट्स और कोरियोग्राफर्स ने उन्हें एक स्पेशल ट्रिब्यूट दिया, जिसे देखकर यह एक्ट्रेस काफी इमोशनल हो गईं।
3 of 5
नोरा फतेही
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बीते कुछ हफ्तों से नोरा इस शो के कंटेस्टेंट्स को जज कर रही हैं। सभी ने गेस्ट जज के रूप में नोरा का बड़े प्यार और सम्मान के साथ स्वागत किया। वो सभी का हौसला बढ़ा रही हैं और शो के कंटेस्टेंट्स को प्रेरित करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। नोरा के प्रति सम्मान जताते हुए कंटेस्टेंट्स और कोरियोग्राफर्स ने दिलबर, कमरिया जैसे नोरा के बहुत-से चार्टबस्टर्स गानों पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी।
4 of 5
इंडियाज़ बेस्ट डांसर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस स्पेशल एक्ट को देखने के बाद नोरा काफी इमोशनल हो गईं और अपने आंसू न रोक सकीं। उन्होंने कहा, "यह बेहद खूबसूरत और शानदार है और ये सारे कंटेस्टेंट्स बहुत टैलेंटेड हैं। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे यहां आकर इन्हें देखने का मौका मिला... आप सभी का दिल से शुक्रिया।" गीता कपूर ने भी नोरा के प्रति अपना प्यार जताया।
5 of 5
इंडियाज़ बेस्ट डांसर
- फोटो : Sony TV Twitter
इस शो से मिले इतने प्यार के बाद नोरा ने गीता के माथे पर किस किया और कहा, "हमारी संस्कृति में जब आप किसी का सम्मान करते हैं, तो उनके माथे पर किस करते हैं। हम अपनी मांओं को इसी तरह सम्मान देते हैं। वैसे, जब से मैं इस शो में आई हूं, भारती ने मेरी जिंदगी में हंसी घोल दी है। मैं हर हफ्ते शूटिंग का इंतजार करती हूं ताकि मैं शानदार टैलेंट्स के साथ-साथ भारती को भी देख सकूं, जो पूरे एपिसोड के दौरान मुझे बहुत हंसाती हैं। मैं खुश होकर घर लौटती हूं।"