सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

प्रेग्नेंसी में भी बहुत दुबली होने पर टीजे सिद्धू को यूजर्स ने किया ट्रोल, अभिनेत्री ने जवाब देकर की बोलती बंद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 30 Sep 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
Teejay Sidhu getting Trolled For being too skinny while pregnant She penned a note for trollers
टीजे सिद्धू और करणवीर बोहरा - फोटो : Instagram- @bombaysunshine

सोशल मीडिया पर इन दिनों ट्रोल करने का समय चल रहा है। कभी किसी को रंग के लिए तो किसी को वजन के लिए निशाना बनाया जाता रहा है। रंगभेद पर सुहाना खान के पोस्ट के बाद अब छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता करणवीर बोहरा की पत्नी और अभिनेत्री टीजे सिद्धू ने सोशल मीडिया पर उस कमेंट पर प्रतिक्रिया जाहिर की है जिसमें उन्हें वजन कम होने की वजह से ट्रोल किया जा रहा था।

Trending Videos
Teejay Sidhu getting Trolled For being too skinny while pregnant She penned a note for trollers
टीजे सिद्धू और करणवीर बोहरा - फोटो : instagram: karanvirbohra

दरअसल टीजे सिद्धू जल्द ही तीसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। अक्सर टीजे को सोशल मीडिया यूजर्स दुबले होने को लेकर ट्रोल करते रहते हैं। अब टीजे ने प्रेग्नेंसी के दौरान उनके दुबला होने पर सवाल खड़े करने वालों को लताड़ लगाई है। टीजे ने अपने 5 महीने के बेबी बंप की तस्वीर पोस्ट करते हुए एक लंबा नोट साझा किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

People say I'm too skinny, that I should be heavier, especially since I'm expecting. (This is my 5 months pregnancy pic.) But for me, putting on has never been easy. And in the first trimester, I had terrible nausea, couldn't eat anything! (There was no 'pregnancy glow!') 😂🙈 Now I eat properly, but the weight only shows on my tummy. And I'm ok with that. :) I'd advise any expecting Mom, whether you're the thin/heavy, embrace your maternity body. Don't overthink what you 'should' look like. As long as you are healthy, there is no 'ideal' weight. Every pregnancy body is different - love yours, just as it is. 🙏❤️ . Thank you @ammarzoofficial for the outfit - hardly anything fits properly anymore! 😄 Photo @anish_sonakshi.photography

A post shared by Teejay Sidhu (@bombaysunshine) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Teejay Sidhu getting Trolled For being too skinny while pregnant She penned a note for trollers
टीजे सिद्धू और करणवीर बोहरा - फोटो : instagram: bombaysunshine

उन्होंने लिखा- 'लोग कहते हैं कि मैं बहुत दुबली हूं। मुझे थोड़ा मोटा होना चाहिए खास तौर पर जब मैं मां बनने वाली हूं। लेकिन मेरे लिए वजन बढ़ाना कभी आसान नहीं रहा। मुझे पहले तिमाही कुछ अच्छा नहीं लग रहा था, मैं कुछ खा नहीं सकती थी। अब मैं ठीक से खाती हूं, मैंने वजन बढ़ाया है, लेकिन फिर भी, यह केवल मेरे पेट पर दिखता है।'

Teejay Sidhu getting Trolled For being too skinny while pregnant She penned a note for trollers
टीजे सिद्धू - फोटो : instagram: bombaysunshine

उन्होंने आगे लिखा- 'मैं किसी भी प्रेग्नेंट मां से यही कहना चाहती हूं कि आप दुबले या भारी, चाहें जो भी हो, आप केवल अपने मातृत्व को गले लगाओ। जब तक आप स्वस्थ हैं, तब तक कोई आइडियल वजन नहीं होता। हर प्रेग्नेंसी का शरीर अलग होता है, आप उसे वैसे ही प्यार करें, जैसा वह है।'

विज्ञापन
Teejay Sidhu getting Trolled For being too skinny while pregnant She penned a note for trollers
करणवीर बोहरा परिवार के साथ - फोटो : instagram: bombaysunshine

टीजे के इस पोस्ट पर टीवी सेलेब्स ने भी कमेंट किया है।  टीजे के पति करणवीर बोहरा ने लिखा- तुम जैसी भी हो खूबसूरत हो। एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने लिखा- ये देखो, 9th ग्रेड की स्टूडेंट कहां से आ गई भाई। गौहर खान ने लिखा- तुम परफेक्ट हो। बता दें कि टीजे सिद्धू और करणवीर बोहरा छोटे पर्दे के मशहूर कलाकार और चर्चित जोड़ियों में से एक हैं। यह दोनों कई सीरियल में नजर आ चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed