फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान आंदोलन के बीच चर्चा में आया बेयर ग्रिल्स का ट्वीट, पीएम मोदी के साथ तस्वीर साझा कर लिखी ये बात

Sat, 06 Feb 2021 02:32 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 06 Feb 2021 02:32 PM IST
विज्ञापन
mid farmers protest, Man vs wild host bear grills shared photo with PM Modi- see caption inside
बेयर ग्रिल्स और पीएम मोदी - फोटो : twitter@BearGrylls

टीवी शो मैन वर्सेस वाइल्ड को दुनियाभर में पसंद किया जाता है। शो को बेयर ग्रिल्स होस्ट करते हैं। उनकी एक बड़ी फैन फॉलोइंग है। बेयर ग्रिल्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी एक एपिसोड कर चुके हैं। अब उन्होंने पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर साझा की है।

mid farmers protest, Man vs wild host bear grills shared photo with PM Modi- see caption inside
बेयर ग्रिल्स और पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

बेयर ग्रिल्स ने अपने ट्विटर अकाउंट से यह तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह जंगल में नदी किनारे बैठे हुए हैं। इस दौरान हुई बारिश से बेयर ग्रिल्स और पीएम मोदी दोनों भीग गए हैं। बेयर ने चाय का एक फ्लास्क ले रखा है जिसे वह खोलने की कोशिश कर रहे हैं।

mid farmers protest, Man vs wild host bear grills shared photo with PM Modi- see caption inside
बेयर ग्रिल्स और पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

बेयर ग्रिल्स ने लिखा कि ‘मेरी पसंदीदा तस्वीरों में से एक: डिस्कवरी पर हमारे जंगल एडवेंचर के दौरान भीगने के बाद प्रधानमंत्री मोदी के साथ चाय पीना। यह पल याद दिलाता है कि किस तरह जंगल एक अलग लेवल का है। मास्क और टाइटल्स के पीछे हम सब एक जैसे हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
mid farmers protest, Man vs wild host bear grills shared photo with PM Modi- see caption inside
बेयर ग्रिल्स और पीएम मोदी - फोटो : फाइल

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि बेयर ग्रिल्स ने यह ट्वीट ऐसे वक्त किया है जब दुनियाभर से कई बड़ी हस्तियां किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट कर रही हैं। रिहाना से लेकर ग्रेटा थनबर्ग तक ने किसानों को अपना समर्थन दिया है। इसी बीच बेयर ग्रिल्स के इस ट्वीट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'इस ट्वीट की टाइमिंग, शर्मनाक और अविश्वसनीय।' साथ ही कई यूजर ने पूछा कि 'यह अभी क्यों पोस्ट किया?'

विज्ञापन
mid farmers protest, Man vs wild host bear grills shared photo with PM Modi- see caption inside
बेयर ग्रिल्स और पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि मैन वर्सेस वाइल्ड डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होता है जिसमें बेयर ग्रिल्स उन तरकीबों के बारे में बताते हैं जिनसे पहाड़, जंगल और कठिन परिस्थितियों में फंसने पर सर्वाइव किया जा सकता है। पीएम मोदी ने जब शो में हिस्सा लिया था उस वक्त शो टॉप ट्रेडिंग में बना रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed