फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणवीर की '83' पर वरुण बडोला का बयान, 'कपिल जैसी गेंदबाजी मुझसे बेहतर कोई नहीं कर सकता'

Sat, 18 Jan 2020 02:35 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 18 Jan 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
Mere Dad ki Dulhan Actor Varun Badola Reaction on Ranveer Singh Upcoming Film 83
वरुण बडोला, रणवीर सिंह - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

मोहम्मद अजहरुद्दीन की बायोपिक 'अजहर' में भारतीय क्रिकेट टीम के भूतपूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाने वाले टीवी और हिंदी फिल्मों के जाने माने अभिनेता वरुण बडोला का कहना है कि कपिल देव के गेंदबाजी के एक्शन को वह जितने बेहतर ढंग से कर सकते हैं, उतने अच्छे से निर्देशक कबीर खान की आने वाली फिल्म '83' में रणवीर सिंह नहीं कर सकते।

Mere Dad ki Dulhan Actor Varun Badola Reaction on Ranveer Singh Upcoming Film 83
वरुण बडोला - फोटो : Social Media

दिग्गज अभिनेता वरुण बडोला ने कई टेलीविजन शो और फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। वर्तमान में वह टीवी के एक शो 'मेरे डैड की दुल्हन' में श्वेता तिवारी के साथ एक दिलचस्प भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। हाल ही में मीडिया से बातचीत में वरुण ने कहा, 'बचपन से ही मेरे गेंदबाजी करने का अंदाज कपिल देव जैसा रहा है। यहां तक कि मुंबई में एक दोस्ताना मैच में, एस श्रीसंत ने खास तौर पर मुझसे कहा था कि मेरा गेंदबाजी करने का तरीका बिल्कुल कपिल पाजी की तरह है।'

Mere Dad ki Dulhan Actor Varun Badola Reaction on Ranveer Singh Upcoming Film 83
Shweta Tiwari, Varun Badola - फोटो : amar ujala mumbai

वरुण फिल्म 'अजहर' के दौरान की अपनी तैयारी के बारे में बताते हुए कहते हैं, 'फिल्म 'अजहर' के लिए, निर्माताओं ने मुझे शूटिंग से कुछ दिन पहले ही बुलाया था, इसलिए मेरे पास तैयारी के लिए बिल्कुल भी समय नहीं था। लेकिन, चाहे मैं पर्दे पर कितना भी अच्छा या बुरा क्यों न दिखूं, मुझे एक बात जरूर पता थी कि सुबह 4 बजे भी अगर किसी ने मुझे कपिल देव की तरह गेंदबाजी करने के लिए कहा, तो भी मैं वह करके दिखा सकता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Mere Dad ki Dulhan Actor Varun Badola Reaction on Ranveer Singh Upcoming Film 83
वरुण बडोला - फोटो : Social Media

फिल्म '83' के लिए रणवीर सिंह के लुक के बारे में पूछने पर वरुण कहते हैं, 'उन्होंने लुक के साथ शानदार काम किया है! अभी यह देखना बाकी है कि ऑन-स्क्रीन वह किस तरह काम करते हैं, लेकिन एक चीज है, जिसके लिए मैं शर्त भी लगा सकता हूं, कि वह कपिल पाजी के गेंदबाजी एक्शन को उस तरह से नहीं कर सकते, जिस तरह से मैं कर सकता हूं!'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed