{"_id":"5c5fb808bdec223c46438ad4","slug":"mohammed-iqbal-khan-birthday-know-about-his-career-and-personal-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हीरो बनने आया ये एक्टर 4 फिल्मों के बाद हुआ फ्लॉप, शादीशुदा होकर भी इस एक्ट्रेस संग जुड़ा नाम","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
हीरो बनने आया ये एक्टर 4 फिल्मों के बाद हुआ फ्लॉप, शादीशुदा होकर भी इस एक्ट्रेस संग जुड़ा नाम
बॉलीवुड में करियर बनाने के चाह में कश्मीर से एक हैंडसम हंक मुंबई आया । काफी स्ट्रगल के बाद दो-चार फिल्मों में काम भी मिला लेकिन वो मुकाम हासिल नहीं कर पाया जिसका उसने सपना देखा था । ये एक्टर हैं मोहम्मद इकबाल खान। इकबाल खान फिल्म इंडस्ट्री में खुद को साबित करने में नाकाम रहे ।
2 of 6
iqbal khan
इसके बाद उन्होंने टीवी का रुख किया । इकबाल आज अपना 39वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं । इस खास मौके पर आपको उनके करियर से लेकर पर्सनल लाइफ तक से रू-ब-रू करवाते हैं । इकबाल कश्मीर के रहने वाले हैं । कश्मीर से ही उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की ।
3 of 6
iqbal khan
इसके बाद वो अपने एक्टर बनने के सपने को पूरा करने के लिए मुंबई आ गए । इकबाल ने फिल्मों में एंट्री ली थी 2002 में आई फिल्म ‘कुछ दिल ने कहा’ से । इसके बाद उन्होंने कुल तीन और फिल्में की जिनमें 2003 में आई ‘फनटूश’, 2005 में आई ‘बुलेट एक धमाका’ और 2014 में आई फिल्म ‘अनफॉर्गेटेबल’ शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
iqbal khan
इकबाल की ये चारों फिल्में फ्लॉप रहीं जिसके चलते उन्हें बॉलीवुड में काम मिलना भी बंद हो गया । मुंबई आकर खाली बैठने से अच्छा था कि टीवी का रुख कर लिया जाए । इकबाल ने अब टीवी में करियर बनाने की ठानी । साल 2005 में इकबाल ने 'कैसा ये प्यार है' से टीवी में एंट्री की ।
विज्ञापन
5 of 6
iqbal khan
उनका ये सीरियल काफी सफल हुआ । इसके बाद उन्होंने लगातार 19 सीरियल में काम किया । उन्होंने 2018 में आए धारावाहिक जज़्बात में काम किया था, जिसके बाद वे किसी सीरियल में नजर नहीं आए । इकबाल की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने स्नेहा छाबड़ा से शादी की थी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।