महाराष्ट्र में कोरोना के मामले में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसे में मनोरंजन उद्योग से जुड़े सितारे भी इसकी चपेट में आए हैं। अब सीरियल मोलक्की के दो मुख्य कलाकार अमर उपाध्याय और प्रियल महाजन का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।
2 of 5
प्रियल महाजन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
करीब नौ दिन पहले प्रियल का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया। उन्होंने बताया कि सेट पर काम के दौरान उन्हें बुखार हो गया था जिसके बाद उन्होंने टेस्ट कराया था। अपनी इंस्टा स्टोरी पर प्रियल ने लिखा कि 'कोविड 19 जिंदगी को प्रभावित करने वाली बीमारी है। इस वजह से हम सभी को सावधानी बरतनी चाहिए और सुरक्षित उपायों का अभ्यास करना चाहिए। दुर्भाग्य से मेरे काम की परिस्थितियों की वजह से मुझे यात्रा करनी है और मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है।'
3 of 5
मोलक्की
- फोटो : instagram: colorstv
'मेरा नौवां दिन है लेकिन मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं और अच्छा महसूस कर रही हूं। डॉक्टरों और अधिकारियों की सलाह के तहत मैं अपने घर पर क्वारंटीन में हूं। आशा है आप और आपके परिवार का स्वास्थ्य अच्छा होगा। मुझे उम्मीद है आप अपनी दुआओं में मुझे याद करेंगे। कुछ ही समय बाद मैं अपने काम से आप सभी का मनोरंजन करूंगी।'
4 of 5
अमर उपाध्याय
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता अमर उपाध्याय ने भी एक पोस्ट साझा किया जिसमें उन्होंने प्रशंसकों से उनके जल्द ठीक होने की दुआएं करने के लिए कहा। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि 'मुझमें लक्षण पाए गए हैं। हालांकि मुझे सर्दी जुकाम या बुखार नहीं था। मैं ऊर्जा से भरा हुआ हूं। मैं शूटिंग करते हुए काफी खुश था। अब घर पर आइसोलेशन मेरे लिए सजा की तरह है। मैं पिछले कुछ महीनों से लगातार शूटिंग कर रहा था। मोलक्की ने मुझे व्यस्त रखा था। मैं भूलभूलैया 2 की शूटिंग कर रहा था। मैंने सभी सुरक्षा अपना रखे थे पता नहीं कैसे मुझमें वायरस आ गया।'
5 of 5
मोलक्की
- फोटो : instagram: colorstv
प्रियल ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा कि 'जब मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया तो मैंने तुरंत प्रोडक्शन हाउस को इसकी जानकारी दी और उन्होंने तुरंत पूरी यूनिट का टेस्ट कराया। सभी का टेस्ट निगेटिव आया है। अमर सर का पहली बार टेस्ट निगेटिव था लेकिन जब उन्होंने दोबारा टेस्ट कराया तो उनका टेस्ट पॉजिटिव आया।' शो के एक सूत्र ने बताया कि दोनों मुख्य कलाकारों अमर और प्रियल के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से मेकर्स ने ट्रैक चेंज कर दिया है। टीम के पास फिलहाल ज्यादा एपिसोड्स नहीं हैं।