देश को कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च 2020 को रात 8 बजे देश में लॉकडाउन का एलान किया था। बस, ट्रेन से लेकर मॉल और सिनेमाघरों तक, सब कुछ बंद कर दिया गया था। लॉकडाउन में लोगों को एहसास हुआ कि कम जरूरतों में बेहतर जिंदगी गुजार सकते हैं। इतना ही नहीं ये वक्त ऐसा था जब सालों बाद लोग अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे थे। जनता के मनोरंजन के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक ऐसा तरीका खोज निकाला कि इतिहास खुद को दोहराने लगा। लोग 80 और 90 के दशक की यादों में खो गए जब पूरे परिवार के साथ बैठकर लोग टीवी पर रामायण और महाभारत देखते थे। रामायण, महाभारत की कहानी और किरदार इतने खूबसूरत और असरदार थे कि लोग उन्हें अब भी पहचानते हैं, सम्मान देते हैं।
जब रामायण और महाभारत के साथ लौटा 90 का दशक, लॉकडाउन में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
जब पूरा देश 21 दिनों के लॉकडाउन में घरों में कैद हो गया है तब सोशल मीडिया पर लोगों ने पौराणिक कार्यक्रमों को एक बार फिर से प्रसारित किए जाने की मांग उठाई। एक जमाने में बेहद लोकप्रिय रहे इन धार्मिक टीवी कार्यक्रमों को 28 मार्च 2020 से भारी मांग के बाद दोबारा प्रसारित किया गया। दूरदर्शन पर रामायण का पहला एपिसोड 28 मार्च सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे प्रसारित हुआ।" वहीं 28 मार्च से डीडी भारती पर दोपहर 12 बजे और शाम सात बजे रोज महाभारत के दो एपिसोड दिखाए जाने लगे।
ट्विटर पर #Ramayan और #Mahabharat भी टॉप ट्रेंड्स में देखे गए। धारावाहिक देखने के बाद लोग 90 के दशक से जुड़ी यादे भी साझा करते थे। रामानंद सागर के निर्देशन में बनी रामायण और बीआर चोपड़ा के निर्देशन में बनी महाभारत एक जमाने में खूब लोकप्रिय हुई थी। रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और माता सीता के किरदार में नजर आईं दीपिका चिखलिया की जिंदगी तो रातों रात बदल गई थी। लोगों उनमें श्रीराम और माता सीता की छवि देखने लगे थे।
रामायण के अहम किरदार
-
राम- अरुण गोविल
-
सीता- दीपिका चिखलिया
-
लक्ष्मण- सुनील लहरी
-
भरत- संजय जोग
-
शत्रुघ्न- समीर राजदा
-
हनुमान- दारा सिंह
-
दशरथ- बाल धूरी
-
रावण- अरविंद त्रिवेदी
-
मेघनाद- विजय अरोड़ा
-
कुंभकर्ण- नलिन दवे
-
क्या आप जानते हैं रामायण के कलाकारों के लिए रामानंद सागर शाकाहारी खाना बनवाते थे। जीहां रामानंद सागर शो की शूटिंग के दौरान रामायण की टीम 150 सदस्यों के लिए शाकाहारी भोजन बनवाते थे।
-
जिस दिन रावण बने अरविंद त्रिवेदी का वध हुआ उस दिन उनके गांव में शोक मनाया गया था। क्या आप जानते हैं अरविंद त्रिवेदी के बच्चों को लोग रावण के बच्चे और पत्नी को मंदोदरी के नाम से पुकारने लगे थे।
-
पांच महाद्वीपों में दिखाई जाने वाली रामायण को विश्व भर में 65 करोड़ से ज्यादा लोगों ने टीवी पर देखा। अब जरा सोचिए कितना पॉपुलर रहा होगा यह सीरियल। रामायण का पहला एपिसोड दूरदर्शन पर 24 जनवरी 1987 को प्रसारित किया गया था।
-
रामायण के दौरान जूनियर कलाकारों की भर्ती गाँव-गाँव जाकर ढोल नगाड़ो के साथ की जाती थी।
-
रामायण की शूटिंग लगातार 550 से ज़्यादा दिनों तक चली थी।
कमेंट
कमेंट X