{"_id":"5e774f808ebc3e6fc8491df5","slug":"mujhse-shaadi-karoge-winner-aanchal-khurana-accuses-shehnaaz-gill-of-character-assassination","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मुझसे शादी करोगी' की विनर ने शहनाज पर लगाया आरोप, बोलीं- 'उसने लड़कियों के कैरेक्टर...'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'मुझसे शादी करोगी' की विनर ने शहनाज पर लगाया आरोप, बोलीं- 'उसने लड़कियों के कैरेक्टर...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 22 Mar 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
aanchal khurana
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' के खत्म होने के बाद मेकर्स ने नया शो 'मुझसे शादी करोगे' शुरू किया था। हालांकि ये शो दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। कम टीआरपी और फिर कोरोना वायरस की वजह से जल्द ही इसे बंद करने का फैसला किया गया। शो भले ही खत्म हो गया है लेकिन इससे जुड़े विवाद खत्म होते नहीं दिख रहे हैं।
2 of 5
Aanchal Khurana
- फोटो : twitter
रियलियी शो की विजेता आंचल खुराना ने शहनाज गिल पर हमला किया और कहा कि उन्होंने लड़कियों के कैरेक्टर पर सवाल उठाए हैं। वेबसाइट स्पॉटबॉय से बातचीत के दौरान आंचल ने ये भी आरोप लगाए कि शहनाज ने अंकिता श्रीवास्तव को बदनाम किया है।
3 of 5
Paras Chhabra and Aanchal Khurana
- फोटो : twitter
आंचल ने कहा कि 'शो में मेरी पारस के साथ एक डेट थी। उस दौरान पारस ने पूछा था कि अंकिता बारे में मैं क्या सोचती हूं। तब मैंने कहा था कि अंकिता लड़कों के साथ काफी सहज हैं। उसका व्यवहार काफी फ्रैंक है। वो बलराज को भी किस करने लिए कहती है फिर पारस से भी किस के लिए कहती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शहनाज गिल
- फोटो : Social Media
आंचल का कहना है कि शहनाज ने इसी बात को मुद्दा बना लिया था। उन्होंने लड़कियों के कैरेक्टर को बदनाम करने की कोशिश की। आंचल ने आगे कहा कि शहनाज ने शो के दौरान कई बार ये सवाल उठाया था कि कोई भी लड़की यहां सती सावित्री नहीं है। यही नहीं उन्होंने लड़कियों की वर्जिनिटी को लेकर भी कई उल्टी सीधी बातें कहीं।
विज्ञापन
5 of 5
shehnaz gill
- फोटो : colors instagram
बता दें कि 'मुझसे शादी करोगे' शो में पारस छाबड़ा ने आंचल खुराना को अपनी दुल्हनिया के तौर पर चुन लिया है। हालांकि वो आंचल से शादी कब करेंगे ये तो वहीं बता सकते हैं। हालांकि शो खत्म होने केबाद आंचल ने पारस को केवल अपना दोस्त बताया था। ऐसे में ये सवाल उठने लगे थे कि क्या शो के जरिए दर्शकों को बेवकूफ बनाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।