{"_id":"5e771f058ebc3e78b27cc1c8","slug":"puja-banerjee-and-kunal-verma-postponed-wedding-ceremony-due-to-coronavirus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीवी की 'पार्वती' को रोकनी पड़ीं शादी की तैयारियां, इस अभिनेता संग लेने वाली थीं फेरे","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टीवी की 'पार्वती' को रोकनी पड़ीं शादी की तैयारियां, इस अभिनेता संग लेने वाली थीं फेरे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 22 Mar 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पूजा बनर्जी, कुणाल वर्मा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए सभी अपने पहले से तय प्लान को कैंसिल कर रहे हैं। इसका असर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री पर भी पड़ता दिख रहा है। पिछले दिनों खबर आई थी कि टीवी अभिनेत्री पूजा बनर्जी अभिनेता कुणाल वर्मा के साथ शादी करने जा रही हैं। अब जिस तरह से कोरोना का खौफ बढ़ता जा रहा है उसके बाद उन्होंने अपनी शादी की तारीख आगे बढ़ा दी है।
2 of 5
पूजा बनर्जी, कुणाल वर्मा
- फोटो : Social Media
वेबसाइट स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, पूजा और कुणाल ने फैसला लिया है कि शादी की तारीख को कुछ समय के होल्ड पर रख दिया जाए। शादी को लेकर कुणाल वर्मा ने कहा कि 'हम यही प्रार्थना कर रहे हैं कि सब ठीक हो जाए और फिर 31 मार्च के बाद कोई फैसला लेंगे'।
3 of 5
पूजा बनर्जी, कुणाल वर्मा
- फोटो : Social Media
दूसरी ओर पूजा ने कहा कि 'अभी हम इसपर दोबारा सोच रहे हैं।' पूजा और कुणाल पिछले नौ साल से रिलेशनशिप में हैं। पूजा ने इस बात का एलान खुद सोशल मीडिया पर किया था कि वो कुणाल के साथ शादी करने जा रही हैं। पूजा और कुणाल ने साल 2017 में सगाई की थी। जिसके बाद से ही फैंस को इन दोनों की शादी का इंतजार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पूजा बनर्जी, कुणाल वर्मा
- फोटो : Social Media
पूजा ने एक तस्वीर के साथ लिखा, 'इस महिला दिवस के दिन एक बड़ी खबर मैं आप सबके साथ साझा करना चाहती हूं। कुणाल वर्मा तुमने मुझे पूरा किया है। मैं एक बेटी थी, एक बहन, एक गर्लफ्रेंड और अब फाइनली एक बीवी बनने जा रही हूं। ये समय हमेशा के लिए एक होने का है। तो हम फाइनली शादी कर रहे हैं। आप सबकी शुभकानाओं की जरूरत है।'
विज्ञापन
5 of 5
पूजा बनर्जी, कुणाल वर्मा
- फोटो : Social Media
पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा नौ सालों से रिलेशनशिप में हैं। दोनों की मुलाकात टीवी सीरियल 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' के सेट पर हुई थी। तभी से दोनों एक दूसरे के साथ हैं। इस सीरियल में दोनों लीड रोल में थे। पूजा बनर्जी ने 'देवों के देव महादेव' सीरियल में पार्वती का किरदार निभाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।