फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मुझसे शादी करोगे' शो को लेकर पारस छाबड़ा के दोस्त का बड़ा खुलासा, खोले अभिनेता के कई राज

Sun, 22 Mar 2020 09:01 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 22 Mar 2020 09:01 AM IST
विज्ञापन
Paras Chhabra friend revealed he Was Not Interested In Any Girl Who Participated In Mujhse Shaadi Karoge
Paras Chhabra and Aanchal Khurana - फोटो : twitter

'मुझसे शादी करोगे' शो में पारस छाबड़ा ने आंचल खुराना को अपनी दुल्हनिया के तौर पर चुन लिया है। हालांकि वो आंचल से शादी कब करेंगे ये तो वहीं बता सकते हैं लेकिन इतना तो तय है कि शो से उन्हें वो बतौर अपनी करीबी दोस्त बनाकर वापस लौटे हैं। पारस का ये शो भले ही अब बंद हो चुका है लेकिन शो के कंटेस्टेंट्स के बारे में पारस क्या सोचते थे इसे लेकर एक नया खुलासा हुआ है। 

Paras Chhabra friend revealed he Was Not Interested In Any Girl Who Participated In Mujhse Shaadi Karoge
Paras Chhabra - फोटो : Instagram

स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट से बात करते हुए ये खुलासा देव बनर्जी ने किया। देव वो शख्स हैं जिनका हाल ही के दिनों में पारस से मेल मिलाप बढ़ा। देव ने वेबसाइट से बात करते हुए कहा- 'मैंने बिग बॉस खत्म होने के बाद पारस को मैसेज किया था बेहतरीन खेल खेला। ये मैसेज तब किया था जब वो 10 लाख रुपये का बैग लेकर शो से बाहर आए थे।'

Paras Chhabra friend revealed he Was Not Interested In Any Girl Who Participated In Mujhse Shaadi Karoge
Paras Chhabra - फोटो : twitter

'मुझसे शादी करोगे' शो के बारे में भी मेरी पारस से बात हुई थी। उन्होंने मुझसे कहा था- 'किसी लड़की में इंट्रेस्ट नहीं है जो मुझसे शादी करोगे में आई हैं।' जब पूछा गया आंचल खुराना भी नहीं? जवाब में देव ने कहा- 'आंचल शो में तब आई जब उसने मुझे मैसेज किया।' देव ने आगे कहा- 'शो के दौरान आपने देखा होगा कि पारस की आंचल के प्रति भी कोई रोमांटिक फीलिंग्स नहीं थीं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Paras Chhabra friend revealed he Was Not Interested In Any Girl Who Participated In Mujhse Shaadi Karoge
mujhse shaadi karoge - फोटो : सोशल मीडिया

देव बनर्जी से पूछा गया कि पारस ने ये बातें आपसे कह कही? जवाब में उन्होंने कहा- 'ये बातें पारस ने मुझसे शादी करोगे शो के शुरुआती दिनों  में कहीं। उन्हें शो में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना मना था लेकिन शुक्रवार, शनिवार के अलावा जब भी वैनिटी वैन में जाते थे तो फोन का इस्तेमाल करते थे। माहिरा भी विकास गुप्ता के कहने पर शो से बाहर आ गई थीं। पारस की किसी में भी कोई दिलचस्पी नहीं थी लेकिन फिर भी दोस्त के तौर पर आंचल खुराना के साथ शो से बाहर निकल आए।' 

विज्ञापन
Paras Chhabra friend revealed he Was Not Interested In Any Girl Who Participated In Mujhse Shaadi Karoge
Aanchal Khurana - फोटो : twitter

शो खत्म होने के बाद आंचल खुराना की तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया से बात करते हुआ आंचल ने कहा- 'मैं बाहर का खाना खाने की आदी नहीं हुं। शो की शुरुआत से ही मेरी तबीयत ठीक नहीं थी। शो के खत्म होने के बाद जैसे ही बाहर आई तो तबीयत और खराब हो गई। करीब 40 बार उल्टियां हुई जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुंबई में अकेली रहती हूं और कोई ध्यान रखने वाला नहीं है इसलिए अस्पताल से डिस्चॉर्ज होकर सीधे दिल्ली अपने माता-पिता के पास जाऊंगी। मैं अब पहले से बेहतर हूं।' 

पीएम मोदी की जनता कर्फ्यू अपील पर इस हीरोइन ने उठाए सवाला, किया ये ट्वीट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed