फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Munmun Dutta: अभिनय के बाद अब इस बिजनेस में हाथ आजमाएंगी मुनमुन दत्ता, वीडियो शेयर कर फैंस को दी जानकारी

Sat, 19 Feb 2022 08:52 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 19 Feb 2022 08:52 PM IST
सार

मनोरंजन जगत में मौजूद से कई सितारे एक्टिंग के साथ-साथ साइड बिजनेस में भी अपना हाथ आजमाते रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री  तक कई ऐसे कलाकार मौजूद हैं, जो अभिनय जगत में अपना नाम बनाने के साथ ही बड़े बिजनेस के भी मालिक हैं।

विज्ञापन
Munmun Dutta: After acting now Munmun Dutta enters into the Restaurant Business shared the information with the fans
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत में मौजूद से कई सितारे एक्टिंग के साथ-साथ साइड बिजनेस में भी अपना हाथ आजमाते रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री  तक कई ऐसे कलाकार मौजूद हैं, जो अभिनय जगत में अपना नाम बनाने के साथ ही बड़े बिजनेस के भी मालिक हैं। इतना ही नहीं नहीं फिल्मों और विज्ञापनों के अलावा यह सितारे अपने बिजनेस से भी करोड़ों की कमाई करते हैं। इसी क्रम में अब टेलीविजन के मशहूर कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी भी इन कलाकारों की सूची में शामिल हो गई हैं।

शो में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता ने हाल ही में अपना एक नया बिजनेस शुरू किया है। अभिनेत्री का यह नया बिजनेस एक यूट्यूब चैनल है, जिसके बारे में उन्होंने फैंस को हाल ही में जानकारी दी है। अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर करते हुए अभिनेत्री ने फैंस को अपने इस नए बिजनेस के बारे में बताया। इस दौरान अपने नए बिजनेस के बारे में फैंस के साथ बात करते हुए मुनमुन काफी उत्साहित भी नजर आईं। नए काम को लेकर उनकी उत्सुकता चेहरे पर साफ झलक रही थी।

Munmun Dutta: After acting now Munmun Dutta enters into the Restaurant Business shared the information with the fans
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

सामने आए इस वीडियो में मुनमुन दत्ता ने बताया कि उन्होंने फूड बिजनेस में कदम रख लिया है। मुनमुन खाने को लेकर काफी पैशनेट रही हैं। इसीलिए उन्होंने अपने इस शौक को पूरा करते हुए उन्होंने अब फूड बिजनेस में एंट्री की है। हालांकि अभिनेत्री इस बिजनेस में अकेली नहीं हैं, उनके इस बिजनेस में उनके राखी भाई और रेड चिली एंटरटेनमेंट के मालिक केयूज़र सेठ भी शामिल हैं।

Munmun Dutta: After acting now Munmun Dutta enters into the Restaurant Business shared the information with the fans
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, मुनमुन और केयूर एक दूसरे को करीब 14 सालों से जानते हैं। ऐसे में अपने राखी भाई के साथ इस नए बिजनेस को लेकर मुनमुन काफी खुश हैं । इस बारे में एक्ट्रेस ने अपने शेयर किए गए वीडियो में कई जानकारियां अपने प्रशंसकों के साथ साझा की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Munmun Dutta: After acting now Munmun Dutta enters into the Restaurant Business shared the information with the fans
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में मुनमुन ने बताया कि यह एक क्लाउड किचन है जिसमें Monk Spoon, Feb 87, थेपला जैसी चीजें शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने फैंस के साथ  वेंचर लॉन्च के बिहाइंड द सीन भी शेयर किए, जिसे देखकर साफ नजर आ रहा है कि अभिनेत्री अपने नए काम को लेकर काफी उत्साहित हैं और अपने बिजनेस को ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए बेताब हैं। खास बात यह है कि मुनमुन दत्ता के यह सभी प्रोडक्ट फूड डिलीवरी एप जोमैटो और स्वीगी पर भी उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन
Munmun Dutta: After acting now Munmun Dutta enters into the Restaurant Business shared the information with the fans
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि टेलीविजन शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के गाने ढोलिडा पर अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था,  जिसे उनके फैंस ने बेहद पसंद भी किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed