जल्दी ही बिग बॉस 13 का शानदार आगाज हो चुका है। ऐसे में शो की शुरुआत के साथ ही एक के बाद एक अब कई चेहरे आपके सामने आए हैं। इन नामों में एक नाम है- अबु मलिक। बता दें कि अबु मलिक म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक के भाई हैं।
BIGG BOSS 13: अनु मलिक के भाई अबु ने ली शो में एंट्री, आते ही शुरू की सलमान के साथ मस्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबु मलिक न सिर्फ भाई अनु मलिक की तरह दिखते हैं। बल्कि उनके ही तरह म्यूजिक कंपोजर और राइट हैं। इसके साथ ही अबु की एक कंपनी भी है जिसकी मदद से वो देश में ही लाइव शोज ऑर्गेनाइज करवाते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अबु मलिक अब तक करीब हर बड़े सुपरस्टार, सिंगर और लाइव परफॉर्मर के साथ काम कर चुके हैं। अबु ने करीब पूरी दुनिया में दस हजार से भी अधिक शोज किए हैं।
म्यूजिक कंपोजिंग के साथ ही अबु ने एक किताब भी लिखी है- रेन्टिंग्स ऑफ द मैड मैन। इस बुक का विमोचन अनु मलिक ने ही किया था। अबु की इस बुक लॉन्चिंग के दौरान सोशल मीडिया पर उन्होंने कई वीडियोज शेयर किए थे। इन वीडियोज में मलाइका अरोड़ा, अभिजीत सावंत, नेहा धूपिया, अरमान मलिक, अरबाज खान और रवीना टंडन जैसे कई सेलेब्स का नाम शामिल था।
A post shared by Abu Malik (@musicmanmalik) on
पढ़ें: Bigg Boss 13: पहले दो कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा, टीवी की बहू और बेटा दिखाएंगे असली रंग