{"_id":"5d2550a18ebc3e6cfd188657","slug":"nach-baliye-9-anita-hassanandani-talk-about-her-entry-in-this-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छोटे परदे की 'नागिन' ने शुरू की नच बलिए की तैयारी, 14-14 घंटे कर रहीं प्रैक्टिस","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
छोटे परदे की 'नागिन' ने शुरू की नच बलिए की तैयारी, 14-14 घंटे कर रहीं प्रैक्टिस
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 10 Jul 2019 08:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Anita Hassanandani
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छोटे परदे के मशहूर सीरियल नागिन से रातोंरात टीवी सुपरस्टार बन चुकीं अनीता हसनंदानी का नाम नच बलिए के सीजन 9 में तय हो गया है। अपने पति के साथ इस शो का हिस्सा बन चुकी अनीता का डांस प्रोमो भी चैनल ने रिलीज कर दिया है।
2 of 5
Anita Hassanandani
- फोटो : instagram
सलमान खान प्रोडक्शंस के इस शो का हिस्सा बनने के बारे में बात करते हुए अनीता कहती हैं, ‘मुझे नाचना बहुत अच्छा लगता है और मैं हमेशा से नच बलिए का हिस्सा बनना चाहती थी लेकिन पहले अपने दूसरे शो के प्रति जिम्मेदारी के चलते मैं इसमें शामिल नहीं हो पाई। अब जबकि मेरे सारे शोज पूरे हो चुके हैं और जो हैं उनमें भी मुझे दिन रात व्यस्त नहीं रहना है तो मैंने इस शो के लिए हां कर दी।'
3 of 5
Anita Hassanandani
'मैं अब नच बलिए के लिए पूरी तरह अपना ध्यान केंद्रित कर सकती हूं और अपने डांस पर फोकस कर सकती हूं। शो के प्रोड्यूसर्स इस बार सलमान खान और बानी जे हैं तो ये भी इस शो के लिए हां करने का बड़ा कारण है।’ अनीता इन दिनों इस शो के लिए सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक रोजाना प्रैक्टिस कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Anita Hassanandani
अपनी ट्रेनिंग का जिक्र चलने पर वह कहती हैं, ‘मैं बहुत दिन बाद नाचने के लिए समय निकाल पाई हूं। रिहर्सल मैं इसलिए कर रही हूं ताकि अपने शरीर को लचीला बना सकूं और शो के लिए अभी से खुद को तैयार कर सकूं। इन तैयारियों में मैंने अपना सब कुछ झोंक रखा है, कुछ बेहतरीन कोरियाग्राफर्स मेरे कोच हैं और मैं शो के लिए अपना बेस्ट देने के लिए पूरी तैयारी कर रही हूं।’
विज्ञापन
5 of 5
Anita Hassanandani
नच बलिए से सलमान खान का नाम जुड़ने के समय से ही ये शो सुर्खियों में है। शो का कॉन्सेप्ट पांच मौजूदा जोड़ियां और पांच ऐसी जोड़ियां हैं जिनके रिश्ते टूट चुके हैं यानी एक्स कपल्स। शो के इसी महीने के आखिरी हफ्ते में लॉन्च होने की भी तैयारी शुरू हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।